-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Female Suicide Bomber Causes Panic In Pakistan Targets Soldiers On Highway Pak Army In Shock
महिला सुसाइड बॉम्बर से पाकिस्तान में खलबली, हाइवे पर बनाया सैनिकों को निशाना; सदमें में पाक आर्मी
- Written By: अमन उपाध्याय
Suicide bomber attack: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला आत्मघाती हमलावर ने विस्फोट किया, जिसमें अर्धसैनिक बल का एक जवान मारा गया और चार अन्य घायल हो गए।

पाकिस्तान में महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में एक महिला आत्मघाती हमलावर द्वारा किए गए विस्फोट में अर्धसैनिक बल का एक जवान मारा गया और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी। गृह मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में बताया कि यह हमला कलात जिले के मुगलजई इलाके के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर अर्धसैनिक बल के काफिले को निशाना बनाकर किया गया।
महिला आत्मघाती हमले से टेंशन में पाकिस्तान
महिला आत्मघाती हमले से पूरे देश में टेंशन का माहौल है हालांकि अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में महिला द्वारा आत्मघाती हमला किए जाने की घटनाएं बहुत कम देखी गई हैं। कलात के उपायुक्त बिलाल शब्बीर ने बताया कि इस हमले में एक महिला आत्मघाती हमलावर शामिल थी। उन्होंने पुष्टि की कि हमले में फ्रंटियर कोर (एफसी) का एक सैनिक मारा गया और चार अन्य घायल हुए हैं।
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
सम्बंधित ख़बरें
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
कीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
नहीं जाएगा व्यर्थ शहीदों का बलिदान
पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले में शहीद हुए सैनिक को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि ऐसे आतंकवादी और कायराना कृत्य हमारे प्रदेश की शांति और स्थिरता को कमजोर नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
यहां हुआ विस्फोट
आपको बता दें कि यह हमला सोमवार को बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से लगभग 170 किलोमीटर (105 मील) दक्षिण-पश्चिम में स्थित कलात में हुआ। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में फ्रंटियर कोर का एक जला हुआ वाहन दिखाई दे रहा है, जिसके दरवाजे भी विस्फोट में उड़ गए थे।
पाकिस्तान के अपने पड़ोसी देश बनें चिंता
ईरान और अफगानिस्तान की सीमा से सटा बलूचिस्तान लंबे समय से हिंसक उग्रवाद की चपेट में है। यहां के बलूच विद्रोही समूह अक्सर सुरक्षा बलों, सरकारी परियोजनाओं और चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर हमले करते रहते हैं। इसके अलावा, आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान भी इस क्षेत्र में पाकिस्तानी सरकार के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।
Female suicide bomber causes panic in pakistan targets soldiers on highway pak army in shock
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Viral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














