-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Fear Of Coup In Israel Massive Protests Against Netanyahu Demand For Resignation Intensifies
इजराइल में तख्तापलट की आशंका! नेतन्याहू के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग तेज
- Written By: अमन उपाध्याय
Israel: इजराइल में नेतन्याहू के खिलाफ जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा अधिकारियों को हटाने के फैसले से देशभर में असंतोष फैल गया है। हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरकर नेतन्याहू के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

इजराइल में नेतन्याहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
यरुशलम: इजराइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के फैसलों के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गाजा में युद्ध दोबारा शुरू करने और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों को बर्खास्त करने के बाद देशभर में भारी असंतोष देखा जा रहा है। हजारों प्रदर्शनकारी नेतन्याहू के आवास के बाहर जुटकर उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इससे पहले, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए थे। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं?
गाजा में संघर्ष विराम टूटने के बाद नेतन्याहू सरकार ने फिर से हवाई हमले शुरू कर दिए हैं, जबकि अब भी 59 बंधक हमास के कब्जे में हैं। इनमें से लगभग 24 के जीवित होने की संभावना जताई जा रही है। युद्ध जारी रहने से बंधकों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू राजनीतिक लाभ के लिए संघर्ष को लंबा खींच रहे हैं और देश की सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं।
नेतन्याहू की नीतियों पर उठ रहे सवाल
इजरायल की नेतन्याहू सरकार ने हाल ही में शिन बेट खुफिया एजेंसी के प्रमुख रोनन बार और अटॉर्नी जनरल गली बहारव-मिआरा को पद से हटाने का निर्णय लिया, जिससे देशभर में भारी असंतोष फैल गया है। सरकार के इस कदम की तीखी आलोचना हो रही है, जिसे कई लोग तानाशाही प्रवृत्ति का संकेत मान रहे हैं। विशेष रूप से, पूर्व सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों के संगठन ‘डिफेंसिव शील्ड फोरम’ ने इस फैसले के खिलाफ खुलकर विरोध जताया है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह निर्णय लोकतंत्र के लिए खतरा है और नेतन्याहू की नीतियों पर सवाल उठ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
China Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में
कांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
क्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें
मंगलवार रात को हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और राजधानी यरुशलम की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने इजराइली झंडे और पीले बैनर लहराए। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए मुख्य राजमार्गों को अवरुद्ध कर दिया और पानी की बौछारों का उपयोग किया। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें कम से कम 12 लोगों को हिरासत में लिया गया।
भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हैं नेतन्याहू
इज़राइल में विरोध प्रदर्शनों का सिलसिला कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार जनता का आक्रोश सरकार के खिलाफ संगठित रूप लेता नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले से ही भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे हुए हैं, और अब उनके सुरक्षा एवं न्याय प्रणाली को कमजोर करने के फैसलों ने उनकी स्थिति और अधिक जटिल कर दी है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यदि विरोध प्रदर्शनों की तीव्रता बढ़ती रही, तो नेतन्याहू के लिए सत्ता में बने रहना मुश्किल हो सकता है। इससे उनकी सरकार गिरने या उन्हें इस्तीफा देने की नौबत आ सकती है।
देश में बढ़ता जनाक्रोश एक गंभीर राजनीतिक संकट की ओर इशारा कर रहा है। विपक्षी दल इस माहौल का लाभ उठाते हुए नेतन्याहू सरकार को हटाने की रणनीति बना रहे हैं। अब सवाल यह है कि आने वाले दिनों में इज़राइल में नेतृत्व परिवर्तन होगा या नेतन्याहू इस चुनौती से पार पाने में सफल रहेंगे?
Fear of coup in israel massive protests against netanyahu demand for resignation intensifies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में खुले मैनहोल की शिकायत अब WhatsApp पर, BMC ने शुरू किया नया चैटबॉट, तुरंत होगी कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 01:55 PMदतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMमुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













