-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Fbi Chief Kash Patel Government Plane Girlfriend Visit Scandal
कौन हैं काश पटेल? जो गर्लफ्रेंड का शो देखने के लिए ले उड़े सरकारी जेट, भड़के लोग
- Written By: अक्षय साहू
US Govt Shutdown: अमेरिका में सरकारी शटडाउन के दौरान एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल पर आरोप लगे कि उन्होंने सरकारी विमान अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्सिस विल्किंस के कार्यक्रम में जाने के लिए इस्तेमाल किया।

एलेक्सिस विल्किंस के साथ काश पटेल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kash Patel FBI Controversy: अमेरिका में पिछले एक महीने से सरकारी शटडाउन जारी है। जिसके चलते लाखों सरकारी कर्मचरी अपना घर फूड डिलीवरी करके चलने को मजबूर है। इसी बीच अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) के डायरेक्टर काश पटेल पर आरोप लगे कि उन्होंने करीब 60 मिलियन डॉलर की कीमत वाले विमान का इस्तेमाल अपनी गर्लफ्रेंड, कंट्री सिंगर एलेक्सिस विल्किंस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए किया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 25 अक्टूबर को एक सरकारी विमान वर्जीनिया के मनासस रीजनल एयरपोर्ट से उड़ा और लगभग 40 मिनट बाद पेंसिल्वेनिया के स्टेट कॉलेज एयरपोर्ट पर उतरा, ठीक उसी दिन जब विल्किंस का कार्यक्रम था। एफबीआई के पूर्व एजें टकाइल सेराफिन ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं, तब एफबीआई के डायरेक्टर टैक्सपेयर के पैसों से अपनी गर्लफ्रेंड का शो देखने गए।
एजेंसी ने बचाव में जारी किया बयान
इसके जवाब में एफबीआई के पब्लिक अफेयर्स असिस्टेंट डायरेक्टर बेन विलियमसन ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि काश पटेल ने कोई नियम नहीं तोड़ा है और उन्होंने महंगे एयरपोर्ट्स के बजाय कम खर्चीले सरकारी एयरफील्ड का इस्तेमाल किया, जिससे एजेंसी को लंबी अवधि में बचत हुई। उनका दावा था कि पटेल ने निजी यात्राएँ बहुत कम की हैं और अधिकांश समय वे काम पर ही थे।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
PM मोदी को सेशेल्स ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, जानिए क्यों खास है ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ अवॉर्ड
रूस ने उड़ाए यूक्रेन के 2 MiG-29, फिर जेलेंस्की ने किया ऐसा पलटवार कि मच गया हड़कंप
सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल
यह मामला तब उठ रहा है जब टैक्सपेयर के पैसे और सरकारी संसाधनों का उपयोग एक संवेदनशील विषय बन चुका है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं। कुछ लोग इसे निजी जीवन की स्वतंत्रता मानते हैं, जबकि कुछ इसे टैक्सपेयर के पैसे की उड़ान कहकर आलोचना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: पुतिन की डिमांड लिस्ट….देख भड़क उठे डोनाल्ड ट्रंप, सीजफायर के सारे रास्ते किए बंद
कांग्रेस के कुछ सदस्य अब एफबीआई की इस यात्रा की समीक्षा करने की मांग कर रहे हैं और यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह यात्रा निजी थी, और अगर थी, तो क्या खर्चों की भरपाई की गई। यदि यह साबित हुआ कि सरकारी विमान का इस्तेमाल पूरी तरह से निजी कारणों से किया गया था और खर्चों की भरपाई नहीं की गई, तो इसके नीतिगत और राजनीतिक परिणाम हो सकते हैं।
Fbi chief kash patel government plane girlfriend visit scandal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार
Jun 28, 2026 | 10:30 PMViral Video: ट्रेन में महिला ने सीट के नीचे फेंका कूड़ा, वहीं धो लिए हाथ; वीडियो देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 10:26 PMआमने से दक्षिण मुंबई सिर्फ 1 घंटे में,16.69 Km लिंक रोड को मिली नई दिशा, MSRDC ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
Jun 28, 2026 | 10:17 PMIMD Mumbai: थमेगी मुंबई की रफ्तार! अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Jun 28, 2026 | 09:51 PM‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Jun 28, 2026 | 09:46 PMKhan Sir: बॉडीगार्ड के हथियार के परमिट पर पुलिस का बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं फैजल खान की मुश्किलें
Jun 28, 2026 | 09:38 PMFAIMA; महाराष्ट्र में मरीजों का इलाज करते-करते खुद बीमार पड़ रहे डॉक्टर,16.5% के मन में आए आत्म-हानि के विचार
Jun 28, 2026 | 09:36 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














