अमरावती के विकास को रफ्तार देने महापौर की समीक्षा बैठक, ई-बस सेवा और स्वच्छता योजनाओं को गति देने की तैयारी

Amravati E-Bus Service News: महापौर श्रीचंद तेजवाणी ने मनपा की बैठक में स्वच्छता, आवास योजना और ई-बस सेवा की समीक्षा की। उन्होंने टैक्स वसूली और नई बाजारपेठों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Mayor Shrichand Tejwani reviewed sanitation, PMAY, and e-bus services in a BMC meeting. He emphasized property tax recovery and developing new markets in Badnera and Transport Nagar.
महापौर श्रीचंद तेजवाणी ने मनपा की बैठक में स्वच्छता, आवास योजना और ई-बस सेवा की समीक्षा की तस्वीर ( सोर्स: नवभारत)
Updated on

Amravati Municipal Corporation News: अमरावती  शहर के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से महापौर श्रीचंद तेजवाणी ने मंगलवार को मनपा के कॉन्फ्रेंस हॉल में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, ई-बस सेवा, मनपा की आर्थिक स्थिति, संपत्ति कर वसूली, नई प्रशासनिक इमारत तथा ट्रांसपोर्ट नगर और बडनेरा सोमवार बाजार में नई बाजारपेठ विकसित करने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को समय पर आवास उपलब्ध कराया जाए। साथ ही ई-बस सेवा को नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुचारु बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

उन्होंने संपत्ति कर की बकाया वसूली सख्ती से करने के निर्देश भी दिए, ताकि मनपा की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। नई बाजारपेठों के विकास के माध्यम से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।

विषय निर्देश/निर्णय
स्वच्छता व्यवस्था शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी व आधुनिक बनाने पर जोर।
आवास योजना (PMAY) पात्र लाभार्थियों को तय समय सीमा के भीतर मकानों का आवंटन सुनिश्चित करना।
आर्थिक प्रबंधन संपत्ति कर (Property Tax) की बकाया वसूली में सख्ती और मनपा की आय बढ़ाना।
बुनियादी ढांचा नई प्रशासनिक इमारत का निर्माण और ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारिक विकास।
बडनेरा सोमवार बाजार स्थानीय व्यापारियों की सुविधा के लिए नई बाजारपेठ विकसित करने की योजना।

बैठक में उपमहापौर सचिन भेंडे, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक, गटनेता चेतन गावंडे, अविनाश मार्डीकर, नाना आमले, राजेंद्र तायडे, अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख, शिल्पा नाईक, उपायुक्त योगेश पिठे, नरेंद्र वानखडे, वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डॉ. विशाल काले, स्वच्छता अधिकारी डॉ. अजय जाधव, सहायक नगर रचनाकार कांचन भावे, शिक्षणाधिकारी डॉ. प्रकाश मेश्राम, सहायक आयुक्त भूषण पुसतकर, मालमत्ता अधिकारी सचिन मांडवे सहित मनपा के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com