पुतिन की डिमांड लिस्ट....देख भड़क उठे डोनाल्ड ट्रंप, सीजफायर के सारे रास्ते किए बंद

Russia-Ukraine War: अमेरिका ने बुडापेस्ट में ट्रंप-पुतिन बैठक रद्द की; रूस की यूक्रेन प्रतिबंध हटाने और कब्जे वाले क्षेत्रों की मान्यता की मांगों पर अमेरिकी प्रशासन ने असहमति जताई।
पुतिन की डिमांड लिस्ट....देख भड़क उठे डोनाल्ड ट्रंप, सीजफायर के सारे रास्ते किए बंद
व्लादिमीर पुतिन, डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Trump Putin Meeting Cancelled: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बुडापेस्ट में अगले महीने एक उच्यस्तरीय बैठक होने वाली थी। जिसे अमेरिका ने अंत समय में रद्द कर दिया है। इसके लेकर अब एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि रूस द्वारा भेजे गए एक औपचारिक मेमो को देखने के बाद ट्रंप ने गुस्से में बैठक रद्द कर दिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, रूस ने बैठक से पहले अमेरिका के सामने कई सख्त शर्तें रखीं, जिनमें यूक्रेन पर लगाए गए कठोर प्रतिबंधों को हटाना और कब्जे वाले क्षेत्रों पर रूस के दावे को मान्यता देना शामिल था। अमेरिकी प्रशासन ने इन मांगों को अस्वीकार्य बताया और बैठक रद्द करने का निर्णय लिया। फिलहाल वाइट हाउस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ट्रंप के सारे पैंतरे फेल

हाल के दिनों में डोनाल्ड ट्रंप ने खुद स्वीकार किया है कि वे पुतिन से हताश महसूस कर रहे हैं। यह उनके पहले के रुख से बिल्कुल अलग है, जब वे दावा करते थे कि पुतिन के साथ उनकी व्यक्तिगत समझ से वे सत्ता में लौटते ही एक दिन में यूक्रेन युद्ध समाप्त कर सकते हैं। पिछले हफ्ते ट्रंप ने माना कि फिलहाल पुतिन के साथ किसी शीर्ष बैठक की संभावना नहीं दिखती।

इसी बीच, फ्लोरिडा में अमेरिकी अधिकारियों और एक वरिष्ठ रूसी प्रतिनिधि के बीच यूक्रेन युद्ध पर अनौपचारिक बातचीत हुई थी। उस बैठक के बाद ट्रंप ने कहा कि वे अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते, और संकेत दिया कि फिलहाल किसी औपचारिक शिखर वार्ता की संभावना नहीं है।

शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता की स्थिति

विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटनाक्रम वॉशिंगटन और मॉस्को के बीच पहले से तनावपूर्ण संबंधों को और गहराई दे सकता है। दोनों देशों के बीच विश्वास बहाल करने के प्रयास पहले ही कमजोर पड़ चुके हैं, और अब यह रद्द हुई बैठक संभावित शांति वार्ता की उम्मीदों को भी कम कर रही है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि आने वाले महीनों में कोई नई कूटनीतिक पहल होगी या नहीं, लेकिन यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका और रूस के मतभेद अब पहले से कहीं ज्यादा गहरे हो गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com