-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Namibia Weather Report Delhi Arun Jaitley Stadium T20 World Cup 2026 Match Forecast
IND vs NAM Match Weather Report: क्या राजधानी में बारिश बनेगी विलेन, क्या कहता है दिल्ली में मौसम का मिजाज?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
IND vs NAM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले आइए इस मैच में मौसम रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NAM Weather Report, T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला गुरुवार, 12 फरवरी को भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। मुकाबले से पहले फैंस की नजरें मौसम पर भी टिकी हुई हैं, क्योंकि मौसम मैच के रोमांच और परिस्थितियों पर असर डाल सकता है।
मैच के दौरान मौसम का हाल
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भारत और नामीबिया के बीच मैच के समय आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अनुमान है कि तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है, जिससे मौसम हल्का ठंडा रहेगा। हालांकि राहत की बात यह है कि बारिश की संभावना बहुत कम बताई गई है, इसलिए पूरे मैच के बिना रुकावट खेले जाने की उम्मीद है और दर्शकों को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिल सकता है।
दोनों टीमों की स्थिति
भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत के साथ उतरने वाली है, क्योंकि उसने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। दूसरी ओर, नामीबिया को अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम इस मैच में बेहतर प्रदर्शन कर उलटफेर करने की कोशिश करेगी।
सम्बंधित ख़बरें
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत और नामीबिया के बीच अब तक टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत कम मुकाबले खेले गए हैं। दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने 133 रन का लक्ष्य सिर्फ 15.2 ओवर में हासिल करते हुए 9 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी।
कैसी रहेगी दिल्ली की पिच?
अगर पिच की बात करें तो अरुण जेटली स्टेडियम आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बड़े शॉट खेलना आसान रहता है, जिससे हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर अब तक 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 9 मुकाबलों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है, जबकि 5 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम सफल रही है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 145 रन रहा है।
ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ी, ईशान किशन हुए चोटिल, सूर्या एंड कंपनी टेंशन में!
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद
मौसम, पिच और दोनों टीमों की स्थिति को देखते हुए यह मुकाबला दिलचस्प रहने की पूरी संभावना है। भारतीय टीम जीत की लय बनाए रखना चाहेगी, वहीं नामीबिया बेहतर प्रदर्शन कर मैच को कड़ा बनाने की कोशिश करेगी। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मुकाबला देखने को मिल सकता है।
India vs namibia weather report delhi arun jaitley stadium t20 world cup 2026 match forecast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














