- Hindi News »
- World »
- Emmanuel Macron Pm Modi Ai Photo Heart Sign Viral Ai Summit India Visit
हां, ये AI है… पीएम मोदी और मैक्रों ने मिलकर बनाया ‘Heart’ साइन, इंटरनेट पर वायरल हुई ये खास फोटो
Macron in India: राष्ट्रपति मैक्रों ने पीएम मोदी के साथ एक शानदार AI तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए उन्होंने दोनों देशों की गहरी दोस्ती और 'AI इम्पैक्ट समिट' के प्रति उत्साह जाहिर किया है।
- Written By: अमन उपाध्याय

मैक्रों मोदी मीटिंग, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
PM Modi Macron AI Photo: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों इन दिनों भारत के तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। इस यात्रा के दौरान जहां रक्षा और तकनीक जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हो रही है, वहीं एक ऐसी तस्वीर ने सबका ध्यान खींचा है जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाई गई तस्वीर साझा की है जिसमें दोनों नेता मुस्कुराते हुए अपने हाथों से ‘दिल’ का साइन बनाते नजर आ रहे हैं।
इनोवेशन और दोस्ती का संदेश
मैक्रों ने इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जब दोस्त मिलते हैं, तो इनोवेशन होता है। मैं AI इम्पैक्ट समिट के लिए तैयार हूं! इस तस्वीर की सबसे खास बात यह है कि इसके नीचे स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह एक AI जनित तस्वीर है। यह फोटो ऐसे समय में आई है जब दोनों देश नई दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘AI इम्पैक्ट समिट’ में हिस्सा लेने जा रहे हैं जहां भविष्य की तकनीक और सहयोग पर रणनीति बनाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
हुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
अमेरिका में भीषण सड़क हादसा: भारतीय छात्रा नव्या गादुसु की मौत, कई घायल; आम के बक्सों पर बैठे थे लोग
22 साल के एक भारतीय ने तोड़ा मार्क जकरबर्ग का रिकॉर्ड; बना दुनिया का सबसे युवा अरबपति, कौन हैं सूर्या मिधा?
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
When friends connect, innovation follows. Ready for The AI Impact Summit! pic.twitter.com/oh4700pQ09 — Emmanuel Macron (@EmmanuelMacron) February 18, 2026
रक्षा और तकनीक में ‘स्पेशल’ पार्टनरशिप
मैक्रों की इस यात्रा के दौरान मुंबई में दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसमें रक्षा, व्यापार, अंतरिक्ष, ऊर्जा और इनोवेशन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी। रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी घोषणा करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि भारत और फ्रांस मिलकर दुनिया का पहला ऐसा हेलीकॉप्टर (H-125) बनाएंगे जो माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ सकेगा। इसकी असेंबली लाइन भारत में ‘Airbus’ और ‘Tata’ की साझेदारी में शुरू की गई है।
AI की रेस में भारत-फ्रांस का दम
दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मैक्रों ने स्वीकार किया कि वैश्विक AI रेस में भारत और फ्रांस फिलहाल अमेरिका और चीन से पीछे हो सकते हैं लेकिन वे मजबूती से मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस रेस में बने रहने के लिए तीन चीजें सबसे अहम हैं: कंप्यूटिंग कैपेसिटी, टैलेंट और पूंजी ।
क्या रूस की जगह लेगा फ्रांस?
आंकड़ों के मुताबिक, भारत के रक्षा आयात में रूस की हिस्सेदारी जो कभी 70-80% थी, वह अब घटकर 36% रह गई है, जबकि फ्रांस 33% के साथ दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। जानकारों का मानना है कि राफेल जैसे बड़े सौदों के बाद फ्रांस जल्द ही भारत का सबसे बड़ा रक्षा साझेदार बन सकता है।
Emmanuel macron pm modi ai photo heart sign viral ai summit india visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
May 18, 2026 | 05:12 PMSilk Saree Buying: सिल्क की साड़ी खरीदते हुए कहीं आप भी न हो जाएं ठगी के शिकार, ऐसे परखें असली या नकली
May 18, 2026 | 05:08 PMदमोह के हटा में निजी एंबुलेंस चालक की मनमानी; पैसे कम पड़ने पर करंट से झुलसे मरीज को पेट्रोल पंप पर ही उतारा
May 18, 2026 | 05:04 PMचलती स्कूटी पर हैंडल छोड़कर पालथी मारकर बैठा शख्स, खतरनाक स्टंट का वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 04:57 PMRRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया
May 18, 2026 | 04:51 PMMaharashtra 1st Conclave 2026: मुंबई में 19 मई को होगा दिग्गजों का महासंगम, महाराष्ट्र के विकास पर होगा मंथन
May 18, 2026 | 04:51 PMArdra Shukra Gochar: 20 मई को आद्रा नक्षत्र में सूर्य का होगा प्रवेश, सिंह समेत इन 4 राशि की बल्ले बल्ले!
May 18, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














