RRB Technician 2026: रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं पास वाले भी कर सकते है आवेदन, जानें प्रक्रिया

RRB Technician 2026 Job: रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से सूचना जारी करते हुए 6 हजार से भी ज्यादा बंपर भर्तियां निकाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से 6565 पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ।
Railway RRB Recruitment 2026
रेलवे ने निकाली बंपर भर्ती (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

RRB Technician 2026 Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड ने सूचना जारी करते हुए 6 हजार से भी ज्यादा बंपर भर्तियां निकाली है। रेलवे भर्ती बोर्ड यानी आरआरबी की ओर से ग्रेड-1 और ग्रेड-3 पर 6565 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सूचना जारी करते हुए कहा गया कि रेलवे भर्ती में आवेदन की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू की जाएगी।

जारी सूचना के अनुसार 10वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त किए हुए अभ्यार्थी ही आवेदन कर पाएंगे। रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे मंत्रालय के तरफ से टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना (CEN NO. 02/2026) जारी की गई है। यह भर्ती देशभर के विभिन्न रेलवे बोर्ड में कुल 6565 पदों पर होगी। जिसमें ये भर्तियां टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए होगी ।

कितने पदों पर की जाएगी भर्ती प्रक्रिया?

रेलवे भर्ती बोर्ड की जानकारी के अनुसार कुल 6565 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए 323 पद रिक्त है। जबकि टेक्नीशियन ग्रेड-3 के लिए 6242 पद खाली है।

कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

रेलवे भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है। आवेदन शुरू होने की तारीख 30 जून 2026 से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 तक रहेगी। रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से कहा गया है, कि सभी उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधार कार्ड की जानकारी और 10वीं के रिजल्ट में लिखी डिटेल्स जरूर मिला लें। कही कोई त्रुटी न रह जाए।

कौन-कौन भर सकता है रेलवे भर्ती फॉर्म

टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए फिजिक्स/ इलैक्ट्रॉनिक्स/ कंप्यूटरसाइंस/ आईटी/ इंस्ट्रूमेंटेशन में बीएससी डिग्री, बीई/ बीटेक डिग्री के साथ संबंधित विषयों में 3 साल पॉलिटेक्निक डिप्लोमा प्राप्त किया हो वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। टेक्नीशियन ग्रेड-3 (S&T ट्रेड) के लिए 12वीं पास फिजिक्स और मैथ्स के साथ पास किया हो। इसके अलावा 10वीं पास के साथ NCVT/SCVT से आईटीआई प्रमाणपत्र प्राप्त किया हो।

आवेदन प्रक्रिया के लिए क्या है आयु सीमा?

रेलवे बोर्ड के अनुसार आरआरबी भर्ती प्रक्रिया के लिए आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। टेक्नीशियन ग्रेड-1 सिग्नल के लिए 18 से 33 वर्ष, टेक्नीशियन ग्रेड-3 (S&T ट्रेड) के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित की कई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी नियमों के तहत छूट दी जाएगी।

आवेदन भरने के लिए कितना होगा शुल्क और वेतन

रेलवे भर्ती के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस के लिए 500 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यू के लिए 250 रुपये जमा कराने होंगे। आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती आवेदन के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com