-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Aaron Rai Wins Pga Championship 2026 First English Golfer Since 1919 To Lift Title
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
PGA Championship 2026: भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर एरॉन राय ने पीजीए चैंपियनशिप 2026 जीतकर इतिहास रचा। वह 1919 के बाद यह मेजर खिताब जीतने वाले पहले अंग्रेज खिलाड़ी बने।

एरॉन राय (फोटो- IANS)
Aaron Rai PGA Championship: भारतीय मूल के इंग्लिश गोल्फर एरॉन राय ने पीजीए चैंपियनशिप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। एरोनिमिंक गोल्फ क्लब में शानदार प्रदर्शन करते हुए एरॉन राय साल 1919 के बाद पीजीए चैंपियनशिप जीतने वाले पहले अंग्रेज गोल्फर बने। उनसे पहले जिम बार्न्स यह खिताब जीतने वाले इंग्लिश खिलाड़ी थे।
एरोनिमिंक में राय की जीत ने अब उन्हें गोल्फ के सबसे नए मेजर चैंपियंस की लिस्ट में शामिल कर दिया है। यह इस सीजन के सबसे यादगार फाइनल-राउंड प्रदर्शनों में से एक है। इंग्लिश गोल्फर ने रविवार के आखिरी राउंड की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ की थी, लेकिन 17वें होल (पार-3) पर उनकी शानदार ‘बर्डी पुट’ ने ही टूर्नामेंट का नतीजा तय कर दिया था। एक बड़े खिताब का दबाव झेलते हुए, उन्हें 68 फुट की मुश्किल पुट लगानी थी। राय ने गेंद को होल में डाला, जिसके साथ अपने पीछे चल रहे खिलाड़ियों से तीन शॉट आगे निकल गए।
इस पल ने वॉल्वरहैम्प्टन में जन्मे गोल्फर को 18वें होल की ओर बढ़ते समय काफी राहत दी, जहां एक शांत और संयमित ‘पार’ फिनिश ने उन्हें चैंपियनशिप और प्रतिष्ठित ‘वानामेकर ट्रॉफी’ दोनों दिला दीं। राय ने यह सप्ताह ‘नाइन-अंडर-पार’ पर खत्म किया था। वह दूसरे स्थान पर बराबरी पर रहे खिलाड़ियों के समूह से तीन शॉट आगे रहे। तीसरे राउंड के बाद क्लबहाउस में सबसे आगे चल रहे एलेक्स स्मैली ने आखिरी राउंड में ‘इवन-पार’ स्कोर किया और ‘सिक्स-अंडर’ पर समाप्त किया, उनके साथ जॉन रहम भी रहे, जिन्होंने रविवार को ‘टू-अंडर’ (68) का स्कोर बनाया था।
सम्बंधित ख़बरें
81 रन की तूफानी पारी के बाद ईशान किशन का बड़ा बयान, बोले- शतक से ज्यादा जरूरी…
कारगिल विजय दिवस: सहवाग और केदार जाधव ने वीर जवानों को किया नमन, शौर्य और बलिदान को किया सलाम
PM मोदी ने मन की बात में की भारतीय बेटियों की तारीफ, लॉर्ड्स की ऐतिहासिक जीत पर कही बड़ी बात
FIH Youth Hockey5s Asia Championship: पाकिस्तान को 3-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, महिला टीम ने जीता रजत पदक
आखिरी दिन की शुरुआत राय के सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी के तौर पर करने वाले मैट्टी श्मिड निर्णायक दौर में पिछड़ गए और अंततः लुडविग आबर्ग और जस्टिन थॉमस के साथ ‘फाइव-अंडर’ पर तीसरे स्थान पर रहे। 2026 का सीजन राय के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उनके लिए यह खिताबी जीत गोल्फ के सबसे बड़े मंचों में से एक पर एक नाटकीय वापसी साबित हुई।
ये भी पढ़ें: SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
ये सब सपने जैसा लग रहा है- एरॉन राय
जीत के बाद 31 वर्षीय राय ने कहा, “यह सब किसी सपने जैसा लग रहा है। यह सीजन काफी निराशाजनक रहा था, इसलिए आज यहां खड़ा होना मेरी सोच से भी परे की बात है। गोल्फ एक शानदार खेल है। यह आपको बहुत-सी चीजें सिखाता है। यह आपको बहुत ज्यादा विनम्रता, अनुशासन और पूरी तरह से कड़ी मेहनत करना सिखाता है, क्योंकि इस खेल में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता, चाहे आप किसी भी स्तर पर खेल रहे हों, चाहे आप किसी भी कोर्स पर खेल रहे हों। यह जीवन के लिए बहुत सी शानदार सीख देता है। टूर पर मौजूद लगभग हर खिलाड़ी कमाल का इंसान है। इस खेल को उन एम्बेसडर्स पर बहुत गर्व होना चाहिए जो पीजीए टूर और पीजीए ऑफ अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं।”
IANS इनपुट
Aaron rai wins pga championship 2026 first english golfer since 1919 to lift title
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में 51 हजार बिजली उपभोक्ताओं पर ₹12.32 करोड़ बकाया, महावितरण ने शुरू किया कनेक्शन काटने का अभियान
Jul 26, 2026 | 04:26 PM‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, जयपुर के आइकॉनिक राज मंदिर थिएटर में होगा ग्रैंड लॉन्च
Jul 26, 2026 | 04:23 PMमैनपुरी के नाम से डरते थे लोग…CM योगी का विपक्ष पर हमला, अपराध-परिवारवाद को बढ़ावा देने का लगाया आरोप
Jul 26, 2026 | 04:18 PMछतरपुर में नवविवाहिता की करंट लगने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप
Jul 26, 2026 | 04:16 PMWardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
Jul 26, 2026 | 04:14 PMपालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
Jul 26, 2026 | 04:12 PMरेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
Jul 26, 2026 | 04:02 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














