टेस्ला वाले एलन बने विलन! लंदन में भड़की आग में डाला घी, बोले- लड़ो या मर जाओ

Elon Musk: एलन मस्क ने लंदन में इमीग्रेशन विरोधी प्रदर्शन पर कहा कि ब्रिटेन संकट में है। उन्होंने चेतावनी दी कि हिंसा अवश्यंभावी है और प्रदर्शनकारियों के पास दो ही विकल्प हैं लड़ना या मरना।
टेस्ला वाले एलन बने विलन! लंदन में भड़की आग में डाला घी, बोले- लड़ो या मर जाओ
एलन मस्क (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Britain Anti Immigration Rally: टेस्ला के मालिक एलन मस्क दुनिया में होने वाली घटनाओं पर अपनी राय रखते रहते हैं। इसी बीच उन्होंने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इमीग्रेशन के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन को लेकर ऐसा कुछ बोल दिया जिसे हिंसा भड़काने वाला माना जा रहा है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रदर्शन कर रहे लोगों से कहा कि या तो लड़ों या फिर मरो।

मस्क ने कहा कि, ब्रिटेन में पहले से ही संकट की शुरुआत हो चुकी है, और आने वाले समय में यह देश के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। इस स्थिति का कारण बड़े पैमाने पर हो रहा माइग्रेशन है, जिससे संकट गहरा रहा है। उनका कहना है कि भविष्य में गंभीर हिंसा होने की संभावना है, इसे देखते हुए प्रदर्शनकारियों के पास केवल दो ही रास्ते बचते हैं, लड़ाई या मौत।

हिंसा से बच पाना मुस्किल: मस्क

एलन मस्क ने आगे कहा कि, मेरा ये संदेश है कि हिंसा का असर तुम तक पहुंचकर रहेगा, और ऐसे में तुम्हें इसका सामना करना पड़ेगा। चाहे तुम चाहो या न चाहो, हिंसा होगी ही। टेस्ला के मालिक ने हाल ही में कहा था कि अब की कीर स्टार्मर के नेतृत्व वाली लेबर सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। उनके मुताबि, अगले चुनावों में अभी समय है, लेकिन पहले कुछ होना चाहिए, संसद को भंग करना चाहिए और फिर से मतदान होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "हमारे दोस्त चार्ली किर्क की हत्या कर दी गई और वामपंथी इस पर खुशी मना रहे हैं। हमें एक मिनट के लिए रुककर सोचने की जरूरत है कि हिंसा को रोकने का कोई उपाय नहीं है। ऐसे में, सिर्फ लड़ाई ही एकमात्र रास्ता बचता है।"

लंदन में क्यों हो रहे प्रदर्शन?

लंदन में हुए इस प्रदर्शन को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन इस दौरान इमीग्रेशन का मुद्दा प्रमुख रहा। प्रदर्शनकारियों ने बार-बार 'हमें अपना देश वापस चाहिए' जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों की भी खबरें आईं। रॉबिन्सन, जो यूनाइटेड किंगडम के प्रमुख दक्षिणपंथी नेता हैं और इंग्लिश डिफेंस लीग (EDL) का नेतृत्व करते हैं, मुख्य रूप से प्रवासन के मुद्दे पर बात करते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com