एलन मस्क की बादशाहत खत्म, दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने लैरी एलिसन; नेटवर्थ में रिकॉर्ड उछाल

Larry Ellision: साल 2021 में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क अब तक टॉप पर बने हुए थे। लंबें समय टॉप पर रहे एलन मस्क को ओरेकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन ने एक बड़ा झटका दिया है।
Oracle's Larry Ellison briefly surpasses Elon Musk as world's richest man
एलन मस्क और लैरी एलिसन, (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Larry Ellision Networth: दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके एलन मस्क के लिए एक बुरी खबर आई है। दरअसल, अब वह सबसे रईस अरबपति नहीं रहे, उनकी जगह ओरेकल (Oracle) के को-फाउंडर लैरी एलिसन ने ले ली है। बुधवार को एलिसन की नेटवर्थ में रिकार्ड उछाल आया और उनकी कुल संपत्ति 395.7 अरब डॉलर तक पहुंच गई। इसी के साथ एलिसन दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में टॉप पर अपनी जगह बना ली।

वहीं, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क पहले पायदान से खिसकर दूसरे पर चले गए। गौरतलब है कि साल 2021 में दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने एलन मस्क अब तक टॉप पर बने हुए थे। लंबें समय टॉप पर रहे एलन मस्क को अलग-अलग मौकों पर अमेजन के जेफ बेजोस और एलवीएमएच के बर्नार्ड अरनॉल्ट ने उन्हें पछाड़ दिया। कई बार के उतार-चढ़ाव के बाद एक भार फिर एलन मस्क पहले नंबर पर पहुंचे और करीब एक साल तक इस पर बने हुए थे।

ओरेकल के शेयरों में ऐतिहासिक उछाल

फोर्ब्स की रियल-टाइम बिलेनियर रैंकिंग के मुताबिक, बुधवार को एलिसन की कुल संपत्ति 395 अरब डॉलर के पार पहुंच गई। यह तेज वृद्धि ओरेकल के शेयरों में आई एतिहासिक उछाल के बाद देखने को मिली। बीते दिन यान की बुधवार को ओरेकल के शेयर 41 प्रतिशत तक चढ़ गए, जो साल 1992 के बाद सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। ओरेकल का मार्केट वैल्यू अब 947 अरब डॉलर हो गया है। यह तेजी इसलिए भी अहम है क्योंकि कंपनी का पूरा फोकस अपने क्लाउड बिजनेस पर है और इसने हाल ही में एग्रेसिव आउटलुक का जिक्र किया है।

कौन है लैरी एलिसन?

लैरी एलिसन एक उद्यमी हैं, जिन्होंने ओरेकल कॉर्पोरेशन की स्थापना की है। 81 वर्षीय एलिसन का पूरा नाम लॉरेंस जोसेफ एलिसन है। शिकागो यूनिवर्सिटी से पढ़े एलिसन ने बिना ड्रिग्री पूरा किए ही पढ़ाई छोड़ दी थी। साल 1997 में उन्होंने बॉब माइनर और एड ओट्स के साथ मिलकर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट लैबरोटरीज (SDL) की स्थापना की, जो बाद में ओरेकल कॉर्पोरेशन बन गई ।

क्या है करती है ओरेकल?

ओरेकल डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम की दुनिया में एक काफी चर्चित कंपनी है, जो दुनिया भर में बड़े पैमान पर उपयोग किया जाता है। एलिसन ने लंबे समय से तक कंपनी के सीईओ के रूप में भी काम किया और अब वे इसके चेयरमैन और चीफ टेक्निकल ऑफिशर (CTO) हैं।