-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Xi Jinping Economic Dialogue Focus On Tariffs And Trade
टैरिफ तनाव के बीच आमने-सामने होंगे ट्रंप और जिनपिंग, इस सप्ताह होगी बातचीत
- Written By: अक्षय साहू
अमेरिका और चीन के बीच अप्रैल में टैरिफ को लेकर लंबा विवाद चला था। इस दौरान चीन ने अपने यहां मिलने वाले महत्वपूर्ण खनिजों के निर्यात पर रोक लगा दीथी। ट्रंप अब इसी प्रतिबंध को खत्म करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

टैरिफ और ट्रेड पर बात करेंगे ट्रंप-जिनपिंग (फोटो-सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस हफ्ते आपस में बात करेंगे। दोनों नेता यह बातचीत उस समय होने जा रही है जब ट्रंप ने चीन पर टैरिफ और व्यापार प्रतिबंध वापस लेने के समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने सोमवार को ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच होने वाली बातचीत की जानकारी दी। लेविट ने बताया कि दोनों नेता इस हफ्ते बड़े व्यापार मुद्दों के अलावा जिनेवा में पिछले महीने के टैरिफ समझौते पर अमेरिका-चीन के बीच चल रहे मतभेदों को दूर करने के लिए आपस में बात करेंगे।
खनिजों के निर्यात पर होगी बात
ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच होने वाली बातचीत को लेकर अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने पहले ही संकेत दिए थे। स्कॉट बेसेंट ने रविवार को एक मीडिया इंटरव्यू में कहा था कि ट्रंप और शी जिनपिंग महत्वपूर्ण खनिज पर विवाद और कुछ खनिजों के निर्यात पर चीन के प्रतिबंधों सहित व्यापार मुद्दों को सुलझाने के लिए बहुत जल्द बात करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
इससे पहले ट्रंप ने भी कहा था कि वह बहुत जल्द चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात करेंगे। वहीं चीन ने अप्रैल में दावा किया था कि दोनों नेताओं के बीच हाल में कोई बातचीत नहीं हुई है।
चीन ने महत्वपूर्ण खनिजों पर लगाया था बैन
अप्रैल में ट्रंप के टैरिफ लगाने के बाद चीन के साथ अमेरिका का विवाद बढ़ गया था। ट्रंप ने तब चीन पर 34 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था। इसके जवाब में चीन ने भी अपने अमेरिकी टैरिफ को दोगुना कर दिया था। इसे लेकर ट्रंप काफी नाराज हुए थे और अपने पहले के लाए टैरिफ को और बढ़ा दिया था।
रामलला के दर्शन करेंगे एलन मस्क के पिता, 6 जून तक भारत में ही रहेंगे
इसके जवाब में चीन ने टैरिफ को तो बढ़ाया ही था, साथ ही चीन में मिलने वाले महत्वपूर्ण खनिजों के अमेरिका में आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। क्योंकि इनमें से कई खनिज केवल चीन में ही मिलते हैं, इसलिए अमेरिका को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप अब शी जिनपिंग से बात करके महत्वपूर्ण खनिजों पर लगे इसी प्रतिबंध को समाप्त करवाना चाहते हैं।
Donald trump xi jinping economic dialogue focus on tariffs and trade
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














