बृज भूषण शरण के मंच पर इकट्ठा हुए UP के बाहुबली, हाई हो गया सबसे बड़े सियासी सूबे का पारा, देखें- VIDEO

Brij Bhushan Sharan Singh: यूपी की राजनीति में चार प्रमुख बाहुबली नेता एक साथ नजर आए। यह चार बाहुबली नेता कोई और नहीं बल्कि धनंजय सिंह, बृजेश सिंह, सुशील सिंह और सबसे बड़ा नाम बृज भूषण शरण सिंह।
brij bhushan sharan singh rally brings together up heavyweights sparks power show
वीडियो थंबनेल (नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में पूर्वांचल के चार प्रमुख बाहुबली नेता एक साथ नजर आए। यह चार बाहुबली नेता कोई और नहीं बल्कि धनंजय सिंह, बृजेश सिंह, सुशील सिंह और सबसे बड़ा नाम बृजभूषण शरण सिंह। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा आयोजित आठ दिवसीय राष्ट्रकथा महोत्सव में धनंजय सिंह, बृजेश सिंह, सुशील सिंह और बृजभूषण सिंह ने सद्गुरु श्री रितेश्वर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। यह सभी राजपूत समाज से ताल्लुक रखते हैं। इसलिए इस मुलाकात ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। नंदिनी निकेतन नवाबगंज में 1 जनवरी से चल रहे इस आयोजन में सद्गुरु रितेश्वर जी महाराज की कथा मुख्य आकर्षण रही। हजारों श्रद्धालुओं राष्ट्रभक्ति, सनातन संस्कृति और मूल्यों पर प्रवचन सुनने पहुंचे। लेकिन राजनीतिक नजरिए से सबसे ज्यादा चर्चा तब हुई जब पूर्वांचल के बाहुबली नेता एक मंच पर दिखे।

Navbharat Live
navbharatlive.com