-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Will Be Sentenced Today What Will He Face The Obstacle In Becoming Us President
ट्रंप के शपथ से पहले सजा का ऐलान, अमेरिका के राष्ट्रपति बनने में आ सकती है ये अड़चन?
- Written By: राहुल गोस्वामी
डल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप कराने के मामले में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज सजा सुनाई जाएगी। क्या सजा मिलने के बाद ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ ले पाएंगे?

डोनाल्ड ट्रंप, (नवनिर्वाचित राष्ट्रपति, अमेरिका)
नई दिल्ली : जहां एक तरफ एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप कराने के मामले में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को आज यहां की एक अदालत आज भारतीय समयानुसार शुक्रवार रात 8 बजे सजा सुनाई जाएगी। यह सजा हश मनी मामले में सुनाई जाने वाली है। ट्रंप इस मामले में पहले ही दोषी करार दिए जा चुके हैं। इसी बीच यह चर्चा अब सब तरफ तेज हो रही है कि, क्या सजा मिलने के बाद ट्रंप अमेरिका में राष्ट्रपति पद की शपथ ले पाएंगे?
दरअसल अमेरिकी इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब यहां के निर्वाचित राष्ट्रपति सजायाफ्ता होंगे। हालांकि यह पुरी तरह से साफ नहीं है कि कोर्ट द्वारा दी गयी सजा से क्या उनके शपथ-ग्रहण पर भी कोई खास असर पड़ेगा।
विदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
US Birthright: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का फैसला पलटा, अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को राहत
जानकारी हो कि,ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने साल 2016 के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान एडल्ट स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देकर चुप रहने के लिए कहा था ताकि वह ट्रंप के साथ यौन संबंध बनाने के अपने दावे को सार्वजनिक न करें। अभियोजन पक्ष के अनुसार ट्रंप ने डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1,30,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान किया था। इस मामले में ट्रंप को दोषी करार दिया जा चुका है। हालांकि ट्रंप ने डेनियल्स से किसी भी तरह के संबंधों और कोई भी गलत काम करने के आरोपों को खारिज किया है।
गौरतलब है कि, अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उन्होंने डेनियल्सको मुंह बंद रखने के लिए भुगतान (हश मनी) करने से संबंधित मामले में सजा सुनाए जाने पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। इस फैसले के बाद न्यूयॉर्क की एक अदालत के न्यायाधीश जुआन एम। मर्चन के लिए आज ट्रंप को सजा सुनाने का रास्ता साफ हो गया है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
ट्रंप के राष्ट्रपति बनने पर क्या सच में खतरा?
आज का यह फैसला ट्रंप के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि ठिक दस दिन बाद यानी आगामी 20 जनवरी को वो राष्ट्रपति पद की दूसरी बार शपथ लेंगें। ऐसे में आज होने वाली सजा से उनकी छवि और कानूनी स्थिति प्रभावित हो सकती है, वहीं उनके लिए राष्ट्रपति बनने का रास्ता मुश्किल हो सकता है।
अब क्या करेंगे ट्रंप?
जानकारी के अनुसार सजा सुनाए जाने के बाद ट्रंप के पास अपील का भी विकल्प मौजुद रहेगा। वह इस फैसले को चुनौती देकर शपथ ग्रहण से पहले बेदाग़ होने की भरसक कोशिश करेंगे। इसके सात ही यह तय है कि, ट्रंप इसे राजनीतिक हथियार के तौर पर अपने पक्ष में इस्तेमाल करने की हर मुमकिन कोशिश भी करेंगे। फिलहाल आज यह पुरा मामला यहां अदालत के जज जुआन एम.मर्चन के फैसले पर निर्भर होगा।
Donald trump will be sentenced today what will he face the obstacle in becoming us president
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














