- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Boycotts G20 Summit South Africa Over Leaders Row News
‘बहुत मुंह चला रहा…’, अब किस पर भड़क उठे ट्रंप, G-20 शिखर सम्मेलन में जाने से किया इनकार
- Written By: अक्षय साहू
G20 Summit: दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति ट्रंप शामिल नहीं होंगे। अमेरिका अंतिम दिन औपचारिक समारोह में भाग लेगा, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया।

सिरिल रामफोसा, डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Donald Trump G20 Summit: डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका से रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं। दोनों के बीच तनाव इनता बढ़ गया है कि ट्रंप ने ऐलान कर दिया है वो दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में 22-23 नवंबर को होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे। इस समिट के बाद जी-20 की अध्यक्षता अमेरिका को मिलने जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि अमेरिका का प्रतिनिधित्व केवल सम्मेलन के अंतिम दिन औपचारिक अध्यक्षता हस्तांतरण समारोह में किया जाएगा। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने बताया कि दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा की हालिया टिप्पणियों से ट्रंप और उनकी टीम नाराज हैं।
राष्ट्रपति रामाफोसा से नाराज ट्रंप
लेविट ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रति अनुचित भाषा का प्रयोग किया, जिससे अमेरिका ने आधिकारिक बातचीत से खुद को अलग करने का निर्णय लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका इस बार जी-20 की मुख्य चर्चाओं में भाग नहीं लेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
Trump Kennedy Center: ट्रंप कैनेडी सेंटर से हटेगा डोनाल्ड ट्रंप का नाम, वाशिंगटन कोर्ट का आदेश
दूसरी ओर, राष्ट्रपति रामाफोसा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया जिसमें उन्होंने कहा कि बहिष्कार की राजनीति समाधान नहीं है और वैश्विक मंचों पर संवाद बनाए रखना बेहतर है। उन्होंने यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी संकेत दिया कि अमेरिका की अनुपस्थिति के बावजूद भागीदारी को लेकर बातचीत जारी है।
दोनों के बीच पहले से तनाव
हाल ही में ट्रंप ने घोषणा की थी कि कोई अमेरिकी अधिकारी जोहांसबर्ग सम्मेलन में उपस्थित नहीं होगा। उन्होंने इस निर्णय का कारण दक्षिण अफ्रीका में गोरे अल्पसंख्यक किसानों पर कथित हिंसा को बताया था। हालांकि दक्षिण अफ्रीका ने इन आरोपों को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया।
राष्ट्रपति रामाफोसा ने कहा कि अमेरिका का यह बहिष्कार सम्मेलन के अंत में उनकी अध्यक्षता को खाली कुर्सी के साथ सौंपने जैसा होगा। इस घटनाक्रम से दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों में तनाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है।
यह भी पढ़ें: दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, एयरशो में क्रैश हुआ तेजस लड़ाकू विमान- देखें VIDEO
कौन-कौन से देश शामिल?
G-20 में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। इसके अलावा, MEA के अनुसार, इस समूह में दो क्षेत्रीय संस्थाएं यूरोपीय संघ (EU) और अफ्रीकी संघ (AU) भी भाग लेती हैं।
Donald trump boycotts g20 summit south africa over leaders row news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर: मानसून आपदा से निपटने के लिए मनपा की तैयारी तेज; स्मार्ट सिटी में खुलेगा 24 घंटे का नियंत्रण कक्ष
May 30, 2026 | 01:53 PMUjjain News: महाकाल दर्शन के नाम पर साइबर ठगी पर शिकंजा, उज्जैन पुलिस ने बंद कराईं 11 फर्जी वेबसाइटें
May 30, 2026 | 01:50 PMकीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
May 30, 2026 | 01:49 PMCM सिटी में विकास या मनमानी? नागपुर की पक्की सड़क फिर खोदी गई; दुकानदारों-विद्यार्थियों की बढ़ी मुश्किल
May 30, 2026 | 01:48 PMहड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PMRam Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
May 30, 2026 | 01:39 PMमानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
May 30, 2026 | 01:39 PMवीडियो गैलरी

सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM













