- Hindi News »
- World »
- Afghanistan Launches Pak Border Strikes In Response To Airstrike
तालिबान का पाकिस्तानी सीमा पर तांडव! मुनीर की फौज के 15 पोस्ट पर कर लिया कब्जा, 55 जवानों की मौत- VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
Pak-Afghan Conflict: पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया, तालिबान ने जवाबी हमले शुरू किए और कई सीमाई चौकियों पर कब्जे का दावा किया।

तालिबान ने पाकिस्तानी पोस्ट पर कब्जा किया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Taliban Attack Pakistan Military Post: पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाने के नाम पर अफगानिस्तान में की गई एयरस्ट्राइक के बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इस हमले में कई अफगान नागरिकों की मौत होने का दावा किया गया। इसके जवाब में तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी। पिछले लगभग 48 घंटों से दोनों देशों की सीमाओं पर छिटपुट झड़पें जारी थीं।
अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा आम नागरिकों पर किए गए हमलों के प्रतिशोध में अफगान सेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और केंद्रों को निशाना बनाया है। उन्होंने बताया कि अफगान बल मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर सहित भारी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
55 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात करीब साढ़े 9 बजे से नंगरहार-खैबर और कुनार-बाजौर सीमाओं पर भीषण संघर्ष जारी है। अफगान सेना टैंक, आर्टिलरी, रॉकेट और मोर्टार का उपयोग कर रही है। तालिबान सरकार ने दावा किया है कि पाकिस्तान की 15 चौकियों पर अफगान बलों ने कब्जा कर लिया है। साथ ही कुनार सीमा पर 55 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का भी दावा किया गया है, जिनमें से 13 के शव अफगान सैनिक अपने साथ ले गए।
सम्बंधित ख़बरें
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
मिसाइल सिस्टम के एक्सपर्ट, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका, जानें कौन हैं नए वाइस एडमिरल अजय कोचर
Iran Nuclear Deal: ट्रंप का ईरान न्यूक्लियर डील पर बड़ा फैसला, होर्मुज स्ट्रेट जल्द खुलेगा
Vidhi Megha Death: कनाडा के नियाग्रा में भारतीय छात्रा की हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
Afghan media shows visuals of Afghan forces capturing & setting fire to Pakistan post across the Durand Line in Khostpic.twitter.com/gVkNnNppdQ — Sidhant Sibal (@sidhant) February 26, 2026
बताया जा रहा है कि नंगरहार सीमा के पास दो चौकियों, गोश्ता सीमा के पास तीन चौकियों और कुनार सीमा पर दो चौकियों पर अब तालिबान के लड़ाके तैनात हैं। अफगानिस्तान की ओर से “ऑपरेशन 201 खालिद बिन वालिद ब्रिगेड” और “205 अल बद्र ब्रिगेड” के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पाकिस्तान ने की थी एयरस्ट्राइक
इससे पहले 22 फरवरी को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने नंगरहार प्रांत के खोग्यानी और गनी खेल जिलों तथा पक्तिका प्रांत के बेरमल और अर्गुन जिलों में ठिकानों को निशाना बनाया था। इन हमलों में एक ही परिवार के 16 नागरिकों की मौत का दावा किया गया। तालिबान ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए उचित समय पर सख्त जवाब देने की चेतावनी दी थी।
यह भी पढ़ें: CM Yogi In Maglev Train: दुनिया की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन में बैठे CM योगी, जानिए ‘मैग्लेव’ की खासियत
भारत ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक पर भारत ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि रमजान के पवित्र महीने में अफगान धरती पर किए गए इन हवाई हमलों की भारत निंदा करता है, जिनमें महिलाओं और बच्चों समेत आम नागरिकों की जान गई। उन्होंने इसे पाकिस्तान द्वारा अपनी आंतरिक समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश बताया और अफगानिस्तान की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और स्वतंत्रता के प्रति भारत के समर्थन को दोहराया।
Afghanistan launches pak border strikes in response to airstrike
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Iran Peace Deal: ईरान और अमेरिका में ईगो की जंग; एक-दूसरे के पहले कदम के इंतजार में लटकी पीस डील
May 30, 2026 | 08:33 AMमिसाइल सिस्टम के एक्सपर्ट, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में निभाई अहम भूमिका, जानें कौन हैं नए वाइस एडमिरल अजय कोचर
May 30, 2026 | 08:29 AMबायपास पर टैंकरों की अवैध मंडी, भूजल दोहन से गहराया जल संकट, रहवासियों ने कलेक्टर को की सामूहिक शिकायत
May 30, 2026 | 08:29 AMभंडारा के बासोरा गांव में ग्रामसभा के दौरान ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
May 30, 2026 | 08:28 AMपेट्रोल की बढ़ी कीमतें देख अच्छे-अच्छों का छूटा पसीना, नागपुर में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों की ‘मौज’ बरकरार
May 30, 2026 | 08:25 AMआज का मौसम: 13 राज्यों में होगा तूफानी आंधी-बारिश का तांडव! 100 किमी की रफ्तार से चलेगी हवाएं, IMD Alert जारी
May 30, 2026 | 08:23 AMChand Mera Dil: 8वें दिन धीमी पड़ी ‘चांद मेरा दिल’ की रफ्तार, वीकेंड से पहले ही लड़खड़ाई अनन्या पांडे की फिल्म
May 30, 2026 | 08:20 AMवीडियो गैलरी

डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM












