डिलीवरी बॉय को पकड़ने की कोशिश करती शिकागो पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Viral Video Chicago: डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका में अवैध प्रवासियों को लेकर कानून सख्त हो गए है। सरकार लगातार अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए अभियान चला रही। इसी बीच शिकागो से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इस वायरल वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और हँसी भी रोक नहीं पा रहे।
वायरल वीडियो में एक फूड डिलीवरी बॉय अपनी साइकिल पर सवार होकर इमिग्रेशन अधिकारियों को चकमा देते हुए भागता नजर आता है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग ICE (इमीग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट) अधिकारियों का मजाक उड़ा रहे हैं।
वायरल वीडियो में करीब 10 ICE अधिकारी डिलीवरी बॉय को अपनी तरफ आता देख उसे रूकने के लिए बोलते और पीछा करते हैं। लेकिन ये देखते ही वो डिलीवरी बॉय पुलिस से बचने के लिए भागने लगाता है। वो इतनी फुर्ती से भागता है कि पुलिस वाले उसे पकड़ नहीं पाते। वीडियो में एक अधिकारी को चिल्लाते हुए सुना जा सकता है “पकड़ो इसे!”, और उसी पल डिलीवरी बॉय अपनी साइकिल को रॉकेट की रफ्तार में भगाते हुए आंखों से ओझल हो जाता है।
EXCLUSIVE: Earlier today ICE agents chase after a man in downtown Chicago after he made verbal comments but no physical or threatening contact. The man was able to get away. pic.twitter.com/uOiHXSmQny — Christopher Sweat (@SweatEm) September 28, 2025
जानकारी के मुताबिक, रविवार को बॉर्डर पेट्रोल एजेंट्स को शिकागो के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों वॉकर ड्राइव, मिशिगन एवेन्यू, मिलेनियम पार्क, रिवरवॉक और रिवर नॉर्थ में तैनात किया गया था। इस दौरान ही यह घटना घटी।
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग अधिकारियों का मजाक उड़ने लगे। एक यूजर ने लिखा, “ये डरावना होना चाहिए, लेकिन 20 लोग एक साइकिल वाले को नहीं पकड़ पाए? एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा, इतना भारी-भरकम गियर पहनोगे तो यही होगा, भाग ही नहीं पाओगे।
यह भी पढ़ें: भारत में शामिल होना चाहते हैं PoK के कश्मीरी? रास्ते में आई मुनीर की सेना…तो कर दिया बड़ा कांड
बता दें कि जनवरी 2025 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा सत्ता संभालने के बाद से अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निष्कासित करने का अभियान और भी तेज हो गया है। अब तक 2400 से अधिक भारतीय नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है, वहीं अन्य देशों के हजारों नागरिकों को भी देश छोड़ने पर मजबूर किया गया है।