'शांति समझौता स्वीकार करो वरना...', ट्रंप ने हमास को दी आखिरी चेतावनी, नहीं माने तो होगा महाविनाश

Trump Warns Hamas on Gaza Plan: डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा युद्ध खत्म करने की 20-सूत्रीय योजना पेश की; इजरायल स्वीकार कर चुका है। हमास को तीन-चार दिन में जवाब देने का सख्त अल्टीमेटम दिया।
'शांति समझौता स्वीकार करो वरना...', ट्रंप ने हमास को दी आखिरी चेतावनी, नहीं माने तो होगा महाविनाश
डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gaza Peace Plan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लंबे इंतजार के बाद गाजा युद्ध को समाप्त करने के लिए 20 सूत्री प्लान लेकर आए हैं। इसे इजरायल में स्वीकार भी कर लिया है। वहीं हमास की ओर से जवाब आना बाकी है। इस बीच ट्रंप ने हमास को जवाब देने के लिए तीन से चार दिन का समय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर हमास नहीं मानता है तो उसे बुरे परिणाम भुगतने होंगे।

डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बैठक के एक दिन बाद मीडिया से इसे लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने हमने शांति समझौते की पेशकश की है। हमास के पास इसका जवाब देने के लिए तीन से चार दिन का समय है, अगर वो इस समयसीमा में मान जाते हैं तो ठीक है वरना उन्हें इसके बुरे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए।

हमास के लिए दर्दनाक होंगे परिणाम: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बाकी सभी संबंधित पक्ष पहले ही इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं और अब बस हमास का इंतजार है। ट्रंप ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, सभी अरब देश इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। सभी मुस्लिम देश इस पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। इजरायल भी इस पर हस्ताक्षर कर चुका है। हम बस हमास का इंतजार कर रहे हैं। वह या तो हस्ताक्षर करेगा या नहीं करेगा। अगर नहीं करेगा तो इसके परिणाम काफी दर्दनाक होंगे।

एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिलिस्तीन के एक अधिकारी ने बताया कि हमास ने फिलिस्तीन के अंदर और बाहर अपने राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श का एक शुरू कर दी है। यह मामला काफी जटिल है, इसलिए इस चर्चा में कई दिन लग सकते हैं।

ट्रंप को मिला अरब देशों का साथ

ट्रंप को उनके गाजा में शांति योजना को लेकर भारत समेत कई अरब देशों का समर्थन मिला है। ट्रंप ने सोमवार को प्रेस ब्रिफिंग में सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान उनका साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की और उन्हें महान व्यक्ति बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया कि पाकिस्तान ने शुरू में ही उनका अपना समर्थन दे दिया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com