-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Ahilya Nagar Controversy Wariss Pathan Bjp
महाराष्ट्र का माहौल बिगाड़ने की साजिश? वारिस पठान ने BJP की भूमिका पर उठाए सवाल, मचा सियासी बवाल!
- Written By: अर्पित शुक्ला
Maharashtra News: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने अहिल्या नगर विवाद की जांच की मांग की, भाजपा पर राज्य का माहौल खराब करने की साजिश का आरोप लगाया, साथ ही चिदंबरम बयान पर भी प्रतिक्रिया दी।

वारिस पठान
Mumbai News: एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में हाल में हुए विवाद पर कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर प्रदेश सरकार की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राज्य का वातावरण खराब करने की साजिश करते हैं।
वारिस पठान ने आईएएनएस से खास बातचीत के दौरान कहा कि अहिल्या नगर में हाल में हुए विवाद की पूरी जांच होनी चाहिए। कौन थे वे लोग जिन्होंने रास्ते पर ‘आई लव मोहम्मद, आई लव जिहाद’ लिखकर सांप्रदायिक तनाव भड़काने की कोशिश की? भाजपा के लोग राज्य का वातावरण खराब करने की साजिश करते हैं। देखिए, हुजूर के शान में कोई गुस्ताखी करेगा तो कोई भी माफ नहीं करेगा, लेकिन किसी को भी कायदा-कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। लोगों को कानून व्यवस्था का ध्यान देना चाहिए।”
पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम के उस बयान पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के बाद यूपीए सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के कारण पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई नहीं की थी। भाजपा ने इस खुलासे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। इसी बीच एआईएमआईएम नेता वारिस पठान ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
अन्ना हजारे सालो बाद फिर मैदान में, RTI नियमों में बदलाव पर दिया अल्टीमेटम, 5 जुलाई से अनशन की चेतावनी
पश्चिम बंगाल घटना के विरोध में शिरडी में आक्रोश मार्च, सुजय विखे ने महिला और धर्म रक्षा पर दिया सख्त संदेश
सूखे की आशंका से बढ़ी किसानों की चिंता, बुआई को लेकर असमंजस में अहिल्यानगर के किसान
वारिस पठान ने कहा कि “पी. चिदंबरम इतने बड़े आदमी हैं, उनसे सवाल करना चाहिए। हमने तो देखा था कि 26/11 में पाकिस्तानी आतंकवादी आए और निर्दोष लोगों को मार डाला। हमारे मुंबई पुलिस के बहादुर सिपाही तुकाराम ओंबळे ने अपनी जान देकर उसे जिंदा पकड़ा। बाद में उसे जेल हुई और फांसी दी गई। मगर मुंबई के मुसलमानों ने भी अपना जिगर दिखाया और उस आतंकवादी को मुंबई में दफनाने की इजाजत नहीं दी।”
यह भी पढ़ें- घर में घुसने आया तेंदुआ, कार की लाइट से भागा, जय भवानी रोड पर फैली दहशत
इसी दौरान महाराष्ट्र में आई बाढ़ को लेकर भी उन्होंने राज्य सरकार से प्रभावित किसानों के नुकसान की भरपाई की मांग की। पठान ने कहा कि “महाराष्ट्र में बाढ़ से जबरदस्त तबाही हुई है। सरकार को चाहिए कि किसानों को उचित पैकेज दे और उनके नुकसान की पूरी भरपाई करे। हमारे किसान कड़ी मेहनत करके फसल उगाते हैं और हम सबको भोजन मिलता है। अगर उनकी फसल बर्बाद होती है, तो सरकार को जिम्मेदारी के साथ उन्हें मुआवजा देना चाहिए। -एजेंसी इनपुट के साथ
Maharashtra ahilya nagar controversy wariss pathan bjp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
एक AI पोस्ट और सीधी गिरफ्तारी! ओडिशा में सोशल मीडिया यूजर पर पुलिस का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 07:57 AMओरछा में 18-19 जुलाई को होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पहली मीटिंग
Jul 08, 2026 | 07:50 AMSheetalashtami 2026: आज शीतलाष्टमी पर करें ये खास उपाय, मां शीतला की कृपा से दूर होंगे सभी कष्ट
Jul 08, 2026 | 07:42 AMपश्चिम बंगाल में क्लीन स्वीप के लिए BJP तैयार, ममता के अस्तित्व पर मंडराया खतरा, राज्यसभा उपचुनाव में बवाल तय!
Jul 08, 2026 | 07:41 AMकम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Jul 08, 2026 | 07:32 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














