-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- On The Night Of Dussehra Light A Diya At These Places In The House
दशहरा की रात घर में इन स्थानों में जलाएं दीया, खुल जाएगी बंद किस्मत के दरवाजे
- Written By: सीमा कुमारी
Dussehra 2025 Diyas: विजयदशमी के दिन घरों में दीपक जलाने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि और प्रगति के द्वार खुलते है। जानिए किन स्थानों में दीपक जलाना उत्तम होगा।

दशहरा की रात क्या करने से किस्मत चमक सकती है (सौ.सोशल मीडिया)
Vijaya Dashami remedies: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का महापर्व मनाया जाता है। जो इस बार 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को मनाया जा रहा है। विजयादशमी यानी दशहरा का पर्व हिन्दू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त की थी साथ ही, मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का अंत भी इसी दिन किया था।
आपको बता दें, यह पर्व न केवल विजय का जश्न है, बल्कि यह दिवाली से पहले मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक सुनहरा अवसर भी होता है। ऐसे में आइए जानते है दशहरा की रात क्या करने से किस्मत चमक सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज
Miraculous Shakti Peethas: भारत के 3 रहस्यमयी शक्तिपीठ, जिनके चमत्कार आज भी विज्ञान के लिए हैं पहेली
Gupt Navratri : आज से गुप्त नवरात्र शुरू, इस मुहूर्त में करें कलश स्थापना, हर मनोकामना होगी पूरी
Clothes Washing: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके ये बड़े नुकसान
दशहरा की रात क्या करने से किस्मत चमक सकती है
दशहरा के दिन दीपक जलाने का बड़ा महत्व
हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, दशहरा का पर्व नवरात्रि के समापन और दिवाली के आगमन का संकेत देता है। इस दिन दीपक जलाना अमंगल को टालने और जीवन की बाधाओं को दूर करने का प्रतीक माना जाता है।
दीपक की रोशनी नकारात्मकता को दूर कर घर में सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी के आगमन का मार्ग प्रशस्त करती है।
मान्यता है कि विजयादशमी की रात सही स्थान और शुभ समय पर दीपक जलाने से घर में धन-धान्य और खुशहाली आती है।
दशहरा के दिन इन 5 जगहों पर दीपक जलाना शुभ:
घर का मुख्य द्वार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी के प्रवेश का स्थान माना जाता है। दशहरे की रात घर के मुख्य द्वार पर चौमुखी दीपक (चार मुंह वाला दीया) जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है।
ऐसा करने से घर से राहु के बुरे प्रभाव को दूर करता है, सुख-समृद्धि के योग बनाता है और जीवन में नए अवसरों को आकर्षित करता है।
शमी वृक्ष के नीचे
दशहरा के दिन घर का मुख्य द्वार के अलावा शमी वृक्ष के नीचे भी दीपक जलाना शुभ होता है। शमी के पेड़ को विजय, सौभाग्य और धन का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि भगवान राम ने लंका जाने से पहले शमी वृक्ष की पूजा की थी।
दशहरे की शाम शमी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलती है और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।अगर घर में शमी का पौधा नहीं है, तो आप किसी मंदिर में शमी वृक्ष के नीचे दीपक जला सकते हैं।
पूजा स्थान/मंदिर
हर शुभ अवसर पर पूजा स्थान पर दीपक जलाना अनिवार्य होता है। दशहरे की रात अपने घर के पूजा स्थान पर घी का एक अखंड दीपक (जो रात भर जलता रहे) जरूर जलाएं।
यह उपाय जीवन में सुख और शांति बनाए रखता है और सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
तुलसी के पौधे के पास
इस दिन तुलसी के पौधे के पास भी दीपक जलना शुभ होता है। तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक और विष्णु प्रिया माना जाता है।
दशहरे के दिन शाम को तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाने से घर में शुभता का आगमन होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।
ये भी पढ़ें- कंचक में कन्याओं को हलवा, पूरी और चना खिलाने की परंपरा का रहस्य जानिए, किस बात का प्रतीक हैं ये चीज़
धन के स्थान पर
दशहरे की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए घर में उस स्थान पर दीपक जलाएं जहां आप अपना धन, गहने या कीमती सामान रखते हैं, जैसे कि तिजोरी या अलमारी।
इस स्थान पर अलसी के तेल का दीपक जलाकर रखना धन में वृद्धि करता है और आय के नए स्रोत खोलता है।
On the night of dussehra light a diya at these places in the house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMLord Ganesha: गणेश जी की कृपा चाहिए? पूजा में चढ़ाएं ये खास फूल, इनसे करें परहेज
Jul 15, 2026 | 08:05 AMरोहित-कोहली फेल फिर भी टीम इंडिया पास! एजबेस्टन में पहली बार हारा इंग्लैंड, जानें जीत की बड़ी वजहें
Jul 15, 2026 | 08:01 AMपंजाब को मिलेगी नई ट्रेन और एडवांस रेलवे स्टेशन की सौगात, 8 तस्वीरों में जानें पूरी कहानी
Jul 15, 2026 | 08:00 AMमहबूबा की फरमाइश पर नागपुर का धूम स्टाइल: चोरी की बाइक पर आशिकी का सफर, पुलिस ने 1 घंटे में किया द एंड!
Jul 15, 2026 | 07:58 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM













