चीन में जल उठा रेस्टोरेंट, फोटो ( सो. सोशल मीडिया)
बीजिंग: चीन के लियाओनिंग प्रांत में एक भीषण हादसा हुआ है, जहां एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 22 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है। इस दुर्घटना में कम से कम तीन अन्य लोग झुलस गए हैं और जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और रेस्टोरेंट की खिड़कियों और दरवाजों से भयंकर लपटें उठने लगीं।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया गया। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल एहतियात के तौर पर रेस्टोरेंट के आस-पास की इमारतों को खाली करा लिया गया है।
इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें एक इमारत की खिड़कियों और दरवाजों से उठती भयावह आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। इन वीडियो में लोग आग से बचने के लिए इधर- उधर भागते हुए भी नजर आ रहे हैं।
Apr 29: twenty-two people were killed and three injured in a fire at 厨娘饭店 (Chuniang Restaurant) in Baita District (白塔区), Liaoyang (辽阳), Liaoning province…
🔥🔥🔥 pic.twitter.com/1K2NTntTpj
— Byron Wan (@Byron_Wan) April 29, 2025
चीन की सरकारी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, यह हादसा मंगलवार को दोपहर 12:25 पर एक रेस्टोरेंट में हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही थोड़ी ही देर बाद आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, तब तक आग इतनी उग्र रूप ले चुकी थी। इस हादसे में 22 लोगों की जान चली गई। जबकि अभी तक 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दुखद घटना के बाद चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के इलाज के लिए हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं।
विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लियाओनिंग, जो कभी चीन का प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र हुआ करता था, इस समय जनसंख्या में भारी गिरावट के कारण कठिन दौर से गुजर रहा है। चीन में अग्निकांड की घटनाएं आम हो चुकी हैं। अक्सर कर्मचारियों को पर्याप्त प्रशिक्षण न मिलने या वरिष्ठ अधिकारियों के दबाव में सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने के चलते ऐसी घटनाएं घटती बढ़ती जा रही हैं।
यह कोई नई घटना नहीं है। चीन में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। बता दें कि, इसी अप्रैल महीने में उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के एक वृद्धाश्रम में भीषण आग लग गई थी, जिसमें कम से कम 20 लोगों की जान चली गई थी। वहीं, जनवरी में हेबेई के झांगजियाको शहर में एक खाद्य बाजार में भी आग लग गई थी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी और 15 लोग घायल हुए थे।