- Hindi News »
- India »
- Thalapathy Vijay Rally Stampede 33 Killed Shocking Reason Revealed
थलपति विजय की रैली में क्यों मची भगदड़? सामने आया चौंकाने वाला कारण, 33 लोगों की चली गई जान!
Stampede in Thalapathy Vijay Rally: तमिलनाडु के करूर में शनिवार को टीवीके प्रमुख और अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की एक चुनावी रैली में भगदड़ मच गई। बच्चों समेत 33 लोगों के मारे जाने की आशंका है।
- Written By: अभिषेक सिंह

थलपति विजय की रैली में भगदड़ (सोर्स- सोशल मीडिया)
Tamil Nadu Stampede: तमिलनाडु के करूर में शनिवार को टीवीके प्रमुख और अभिनेता से नेता बने थलपति विजय की एक चुनावी रैली में भगदड़ मच गई। बच्चों समेत 33 लोगों के मारे जाने की आशंका है। इस हादसे में 60 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। आयोजकों ने शुरुआत में 10,000 लोगों के आने की उम्मीद की थी, लेकिन मात्र 1,20,000 वर्ग फुट जगह में लगभग 50,000 लोग इकट्ठा हो गए।
भारी भीड़ के दबाव के कारण कई कार्यकर्ता और बच्चे बेहोश हो गए। जैसे ही स्थिति बिगड़ी, विजय ने अपना भाषण रोक दिया और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने भीड़ से एम्बुलेंस के लिए रास्ता बनाने को कहा और पानी की बोतलें बांटीं।
सेंथिल बालाजी मौके पर पहुंचे
घटना की गंभीरता को देखते हुए, डीएमके मंत्री सेंथिल बालाजी और ज़िला कलेक्टर स्थिति का आकलन करने के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। इस बीच, पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। घटनास्थल पर स्थिति फिलहाल स्थिर है।
सम्बंधित ख़बरें
हमारी दोस्ती राजनीति से परे! एमके स्टालिन से हुई मुलाकात पर रजनीकांत ने दी सफाई, विजय की जीत पर हुए थे हैरान
तमिलनाडु कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस बरकरार! बिना मंत्रियों के कई अहम विभाग, सियासी चर्चाएं तेज
22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
फैसला मंजूर नहीं… डीजल-पेट्रोल कीमतों में बढ़ोत्तरी पर CM विजय की दो टूक, तेल कंपनियों को भी लताड़ा
VIDEO | Karur: Former DMK leader V Senthil Balaji rushes to hospital to meet the rally victims. At least 10 persons, including children, feared dead due to stampede-like situation in Vijay’s heavily crowded rally in Karur, Tamil Nadu. (Full video available on PTI Videos -… pic.twitter.com/hroApRKuMR — Press Trust of India (@PTI_News) September 27, 2025
पीएम मोदी ने जताई संवेदना
इस भयावह घटना पर पीएम मोदी ने भी संवेदना जताई है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
The unfortunate incident during a political rally in Karur, Tamil Nadu, is deeply saddening. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. Wishing strength to them in this difficult time. Praying for a swift recovery to all those injured. — Narendra Modi (@narendramodi) September 27, 2025
करूर पहुंचेंगे सीएम स्टालिन
मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने घटना को “चिंताजनक” बताया और तत्काल चिकित्सा सहायता के आदेश दिए। उन्होंने सेंथिल बालाजी, स्वास्थ्य मंत्री सुब्रमण्यम और जिला कलेक्टर से बात की और तुरंत तिरुचिरापल्ली के मंत्री अंबिल महेश को सहायता प्रदान करने के लिए भेजा। स्टालिन रविवार को करूर का दौरा करेंगे।
यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: एक्टर थलपति विजय की रैली में मची भगदड़, 33 लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची चीख-पुकार
दुर्घटना के दौरान एक 9 वर्षीय बच्ची लापता हो गई। विजय ने पुलिस और अपने कार्यकर्ताओं से बच्ची की तलाश में मदद करने की अपील की। कई लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और चिकित्सा दल राहत कार्य में लगे हुए हैं। इस घटना में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
Thalapathy vijay rally stampede 33 killed shocking reason revealed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेकर्स की जेब पर भारी पड़े Mohanlal…दृश्यम-3 की स्टारकास्ट की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!
May 18, 2026 | 09:42 PMलाल परी का सफर होगा महंगा? फ्यूल की बढ़ती कीमतों से MSRTC पस्त, प्रताप सरनाईक ने दिए संकेत
May 18, 2026 | 09:41 PMDatia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
May 18, 2026 | 09:38 PMविजय वडेट्टीवार ने दिया CM फडणवीस के 13 सोल पुराने ट्वीट का जवाब, जानें कैसे आर्काइव तक पहुंची महंगाई की जंग?
May 18, 2026 | 09:29 PMCSK vs SRH: चेपॉक में हैदराबाद ने चेन्नई को 180 रन पर रोका, कप्तान कमिंस ने 3 तो साकिब हुसैन ने झटके 2 विकेट
May 18, 2026 | 09:29 PMयूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
May 18, 2026 | 09:26 PMKitchen Ingredients: किचन में ही है एसिडिटी का इलाज, इन मसालों के इस्तेमाल से तुरंत मिलेगी पेट की जलन से राहत
May 18, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














