-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Trump Claims Us Close To Deal To Ease Gaza Conflict
ट्रंप ने कर दिया गाजा युद्ध के अंत का ऐलान, कहा- समझौते के करीब, जल्द मिलेगी खुशखबरी
- Written By: अक्षय साहू
Gaza War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में संघर्ष को शांत करने के लिए एक समझौते के बेहद करीब होने का दावा किया है, जो बंधकों की रिहाई और युद्ध समाप्ति की दिशा में निर्णायक होगा।

राष्ट्रपति डोनाल्ड (फोटो- सोशल मीडिया)
Donald Trump on Gaza War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में चल रहे युद्ध को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें विश्वास है कि अमेरिका गाजा में जारी संघर्ष को शांत करने के लिए एक समझौते के बेहद करीब पहुंच चुका है। उनके मुताबिक, यह समझौता न सिर्फ गाजा में बंधकों की रिहाई सुनिश्चित करेगा, बल्कि युद्ध को समाप्त करने की दिशा में भी निर्णायक कदम साबित होगा।
यह बयान उन्होंने व्हाइट हाउस लॉन पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया, जब वह राइडर कप कार्यक्रम के लिए रवाना हो रहे थे। ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि गाजा पर एक समझौता बेहद करीब है।” ट्रंप इससे पहले भी इजरायल और हमास के बीच एक अनौपचारिक युद्धविराम करा चुके हैं। हालांकि, समझौता होने के 24 घंटे के भीतर ही इजरायल ने इसे तोड़ दिया था।
पहले भी कर चुके हैं दावा
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने ऐसा दावा किया हो। इससे पहले भी वह कई बार यह कह चुके हैं कि इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता जल्द हो सकता है, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आया है। लेकिन ट्रंप ने ईरान के साथ इजरायल के संघर्ष को जरूर कतर की मध्यस्ता के जरिए रुकावाया था।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
केमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
बातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
#WATCH | US President Donald Trump says, “It’s looking like we have a deal on Gaza. I think it’s a deal that will get the hostages back. It’s gonna be a deal that will end the war.” (Source: US Network Pool via Reuters) pic.twitter.com/OyeKXpIA3C — ANI (@ANI) September 26, 2025
वहीं, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में बयान देते हुए गाजा से हमास का पूरी तरह से सफाया करने का ऐलान किया है। इस बीच इजरायली सेना ने गाजा में अपना युद्ध अभियान और तेज कर दिया है, जिससे फिलहाल शांति समझौते की उम्मीदों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: ट्रंप की चापलूसी…भारत पर हमला, शहबाज ने UN को बनाया झूठ फैलाने का ठिकाना, फिर अलापा सिंधु राग
नेतन्याहू को करना पड़ा विरोध का सामन
हालांकि, नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान भारी विरोध का सामना किया। नेतन्याहू जैसे ही भाषण देने के लिए मंच पर आए, यूएन के हॉल में अचानक हलचल होने लगी और कई देशों के प्रतिनिधि अपनी कुर्सी छोड़कर बाहर निकल गए। इन देशों ने इजरायली सेना द्वारा गाजा में चलाए जा रहे सैन्य अभियानों के विरोध में यह कदम उठाया। नेतन्याहू ने इसके बाद भी अपना भाषण जारी रखा और हमास पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने फिलीस्तीन को मान्यता देने को पागलपन करार दिया।
Trump claims us close to deal to ease gaza conflict
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














