- Hindi News »
- World »
- China Fake Campaign Against Rafale Ai Imagery To Block Rafale Sale Us Report Reveals Major Revelation
राफेल की बिक्री रोकने को चीन ने फर्जी AI तस्वीरों से चलाया कैंपेन; अमेरिकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
USCC Report:अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष के दौरान AI से बनी नकली तस्वीरें वायरल कीं, जिनमें भारतीय राफेल गिराने का दावा किया गया ताकि इसकी बिक्री रुक सके।

राफेल को लेकर चीन का फर्जी अभियान, फोटो- सोशल मीडिया
China Fake Campaign Against Rafale: यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन (USCC) की सालाना रिपोर्ट में बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने फ्रांस के राफेल फाइटर जेट की बिक्री रोकने और अपने J-35 लड़ाकू विमानों को बढ़ावा देने के लिए फर्जी सोशल मीडिया कैंपेन चलाया और AI से बनी नकली तस्वीरें फैलाईं।
यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन (USCC) की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने फ्रांस के राफेल की बिक्री रोकने के लिए फर्जी कैंपेन चलाया था। चीन ने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष का फायदा उठाया और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए राफेल गिराने का दावा किया। चीन ने इस संघर्ष का इस्तेमाल अपने हथियारों की खूबियां दिखाने की कोशिश में किया।
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स से फैलाई झूठी खबर
रिपोर्ट के मुताबिक, इन फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनाई गई नकली तस्वीरें फैलाई गईं। इन तस्वीरों में यह दावा किया गया कि भारतीय राफेल को चीन के हथियारों ने गिराया है और ये तस्वीरें उसके मलबे की हैं। चीन ने यह सब राफेल फाइटर जेट की बिक्री रोकने और अपने J-35 लड़ाकू विमानों के प्रचार के लिए किया।
सम्बंधित ख़बरें
भारत दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, आगरा में करेंगी ताजमहल का दीदार; हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
चीन की ‘स्मार्ट कारों’ से डरा अमेरिका! राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अब रोक लगाने की तैयारी, पेश हुआ नया बिल
रोमानिया की रिहायशी इमारत पर गिरा रूसी ड्रोन, नाटो तक पहुंची यूक्रेन युद्ध की आग; दुनिया में बढ़ी टेंशन
शेख हसीना का बड़ा आरोप- ‘मेरे नेताओं की हो रही है सोची-समझी हत्या’, यूनुस और BNP सरकार पर फूटा गुस्सा
संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने किया था राफेल गिराने का दावा
भारत के साथ हुए संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने यह दावा किया था कि उसकी वायुसेना ने लड़ाई में पांच भारतीय विमानों को मार गिराया, जिनमें तीन राफेल भी शामिल थे। फ्रांसीसी अधिकारियों का कहना था कि इन दावों से राफेल की क्षमता पर सवाल उठने लगे थे। फ्रांसीसी एयरफोर्स जनरल जेरोम बेलांगर ने बाद में कहा था कि उन्होंने केवल तीन भारतीय विमानों को नुकसान पहुंचने के सबूत देखे हैं, जिसमें एक राफेल, एक सुखोई और एक मिराज 2000 शामिल था।
मामले पर सीडीएस ने भी दिया था बयान
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) अनिल चौहान ने भी 31 मई को सिंगापुर में शांगरी-ला डायलॉग कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के साथ संघर्ष में भारतीय फाइटर जेट गिरने के दावों को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा था कि मुख्य मुद्दा यह नहीं है कि कितने विमान गिरे, बल्कि यह है कि वे क्यों गिरे और हमने उनसे क्या सीखा। CDS चौहान ने पाकिस्तान के इस दावे को गलत बताया था कि उसने 6 भारतीय जेट गिराए। भारत ने अपनी गलतियों को पहचान कर उन्हें जल्दी सुधारा और फिर दो दिन के भीतर दुश्मन के ठिकानों को लंबी दूरी से निशाना बनाकर प्रभावी जवाब दिया था।
अमेरिकी रिपोर्ट में चीन से जुड़े 5 बड़े खतरे
USCC एक बायपार्टिजन आयोग है, जिसे चीन-अमेरिका के आर्थिक और सुरक्षा संबंधों की संतुलित निगरानी के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स दोनों पार्टियों ने मिलकर बनाया है। इस रिपोर्ट में अमेरिका के लिए चीन को लेकर 5 बड़े खतरे उजागर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: तो क्या ट्रंप और मस्क के बीच खत्म हो गई दूरी? पुराने विवादों के बावजूद व्हाइट हाउस में दिखे मस्क
रिपोर्ट बताती है कि चीन एडवांस टेक्नोलॉजीज, जैसे एआई, क्वांटम कम्प्यूटिंग और रोबोटिक्स में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रिपोर्ट में चिंता जताई गई है कि चीन जरूरी कच्चे माल और टेक्नोलॉजी पर नियंत्रण रखता है, और वह सप्लाई चेन को हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट ने रूस, ईरान और उत्तर कोरिया जैसे देशों के साथ चीन की साझेदारी को लेकर भी चिंता व्यक्त की है, जिससे उसकी वैश्विक शक्ति बढ़ रही है।
China fake campaign against rafale ai imagery to block rafale sale us report reveals major revelation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
May 30, 2026 | 05:06 AMपेट्रोल-डीजल हुआ महंगा तो EV की डिमांड में आया विस्फोट, 15 दिनों में दोगुनी हुई इलेक्ट्रिक कारों की बुकिंग
May 30, 2026 | 03:48 AMAaj Ka Rashifal 30 May 2026: कर्क और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ, जानें अपनी राशि का पूरा भाग्यफल
May 30, 2026 | 12:02 AMRiver Rejuvenation: खाम नदी पुनर्जीवन परियोजना के मे आई गति, प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ नदी बनाने के दिए निर्देश
May 29, 2026 | 11:49 PMIPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस की धमाकेदार एंट्री, क्वालीफायर-2 में RR को 7 विकेट से हराया, गिल का शतक
May 29, 2026 | 11:28 PMजबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास मिला जिंदा मोर्टर बम, सेना ने किया जब्त; इलाके में मचा हड़कंप
May 29, 2026 | 11:22 PMडीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM
फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM














