अमरावती: लालखड़ी परिसर में भीषण जलसंकट; मजीप्रा ने काटी जलापूर्ति, रमजान और गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रहे लोग

Amravati Public Protests: अमरावती के लालखड़ी में अवैध कनेक्शनों के नाम पर मजीप्रा ने जलापूर्ति रोकी। भीषण गर्मी और रमजान के बीच दर्जनों बस्तियां प्यासी, नागरिकों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।
Severe water crisis hits Lalkhadi, Amravati as MAJP cuts supply over illegal connections। Residents face hardship during Ramadan; activists warn of mass protests
Amravati Water Crisis (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati Water Crisis News: अमरावती शहर के मनपा क्षेत्र अंतर्गत लालखड़ी परिसर में इन दिनों भीषण जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। शुद्ध पेयजल के लिए नागरिकों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। अचानक कई स्थानों पर जलापूर्ति बंद कर दिए जाने से हालात और गंभीर हो गए हैं। मजीप्रा ने अवैध नल कनेक्शनों के कारण जलापूर्ति प्रभावित होने का हवाला देते हुए कई इलाकों में पानी की सप्लाई रोक दी है।

विभाग द्वारा बार-बार वैध नल कनेक्शन लेने की अपील की गई थी, लेकिन अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। इसके चलते पूरे क्षेत्र के नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलापूर्ति बंद होने से बिस्मिल्लाह नगर, इमाम नगर, यास्मीन नगर, उस्मान नगर, सबीना नगर, गुलिस्ता नगर, अकबर नगर, सवा नगर, राजा नगर, मेहबूब नगर, इरफान खान हुसैन नगर, हाजरा नगर और फातिमा नगर सहित कई बस्तियां प्रभावित हुई हैं। गर्मी और रमजान माह के दौरान पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

आंदोलन करने की चेतावनी

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को भी पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कई क्षेत्रों में कम दबाव से जलापूर्ति हो रही है, जिससे समस्या और गहरा गई है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल समाधान की मांग की है और चेतावनी दी है कि समस्या का जल्द निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

मजीप्रा ने बिना सूचना दिए बंद कर दी पानी की आपूर्ति

अमरावती सामाजिक कार्यकर्ता इकबाल साहिल ने बताया की मजीघ्रा व्दारा ऐन गर्मी शुरू होने के पहले ही लालखड़ी परिसर क्षेत्र में अचनाक जलापूर्ति खंडित कर दी गई। जिससे गरीब व स्लम क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की तकलीफ बढ़ गई है। जल्द जलापूर्ति बहाल न किए जाने पर जनआंदोलन करेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com