-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Chief Of Defence Staff General Anil Chauhan Tenure Extended Till 30 May 2026 Know Details
CDS जनरल अनिल चौहान का बढ़ गया गया कार्यकाल, जानिए कब तक संभालेंगे पद
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Defence Ministry ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 तक बढ़ा दिया है। इस दौरान वह मिलिट्री अफेयर्स विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी निभाते रहेंगे।

सीडीएस अनिल चौहान (फोटो-सोशल मीडिया)
भारत सरकार ने देश के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को जानकारी दी कि अब वह 30 मई 2026 तक इस पद पर बने रहेंगे या फिर किसी नए आदेश तक कार्यरत रहेंगे। जनरल चौहान भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी हैं, जिनका करियर अनुकरणीय सेवाओं से भरा रहा है।
रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में अब 30 मई 2026 तक बढ़ा दिया गया है। मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर इससे पहले कोई नया आदेश आता है, तो वह मान्य होगा। जनरल चौहान की नियुक्ति 30 सितंबर 2022 को हुई थी, और उनका कार्यकाल तीन साल का तय था, जो इस साल सितंबर में खत्म होने वाला था।
1981 में सेना में हुए थे शामिल
जनरल अनिल चौहान 1981 में भारतीय सेना में शामिल हुए थे। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। रिटायरमेंट के बाद भी वह सक्रिय भूमिका में रहे और नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरिएट में मिलिट्री एडवाइजर के तौर पर अपनी सेवाएं दीं।
सम्बंधित ख़बरें
Ashutosh Rana ने दिया भक्तों को बड़ा तोहफा, अब घर बैठे होंगे 100 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने संभाला वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ का पद, जानें कैसा है उनका सैन्य सफर
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Dry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
सेना में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिले कई पुरस्कार
जनरल चौहान को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए परम विशिष्ट सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, उत्तम युद्ध सेवा पदक, सेना पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है। ये सभी पुरस्कार उनके सैन्य नेतृत्व और समर्पण का प्रतीक हैं।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के मौके पर हुई तारीफ
हाल ही में हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में तीनों सेनाओं के बीच बेहतरीन तालमेल देखा गया, जिसका श्रेय भी जनरल चौहान को दिया गया। उनकी रणनीतिक सोच और नेतृत्व ने इस संयुक्त अभियान को सफल बनाया। वर्तमान में वे तीनों सेनाओं के एकीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं, जो भारतीय रक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कहीं विदाई तो कहीं अब भी तबाही, देश में मौसम की अजब-गजब पहेली; जानें आपके शहर का हाल
जनरल अनिल चौहान का सेवा विस्तार न सिर्फ उनके अनुभव और योग्यता को दर्शाता है, बल्कि यह भी संकेत देता है कि सरकार तीनों सेनाओं के तालमेल और एकीकृत कमान प्रणाली को प्राथमिकता दे रही है। 2026 तक उनका नेतृत्व देश की रक्षा नीति को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभा सकता है।
Chief of defence staff general anil chauhan tenure extended till 30 may 2026 know details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














