-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Cardinal George Koovakad Informed Pope Francis May Visit India After 2025
ईसाइयों के सबसे बड़े गुरु पोप फ्रांसिस 2025 के बाद आ सकते हैं भारत, कार्डिनल जॉर्ज कूवाकड ने दी जानकारी
- Written By: साक्षी सिंह
ईसाइयों के सबसे बड़े गुरु पोप फ्रांसिस 2025 के बाद भारत यात्रा पर आ सकते हैं। कूवाकड ने बताया कि कैथोलिक चर्च ने साल 2025 को जबुली ईयर घोषित किया है, जिस दौरान रोम में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

पोप फ्रांसिस
कोच्चि: ईसाइयों के सबसे बड़े गुरु पोप फ्रांसिस 2025 के बाद भारत यात्रा पर आ सकते हैं। कार्डिनल जॉर्ज जैकब कूवाकड ने मंगलवार को कहा कि पोप फ्रांसिस साल 2025 के बाद भारत की यात्रा पर आ सकते हैं। कूवाकड ने बताया कि कैथोलिक चर्च ने साल 2025 को जबुली ईयर घोषित किया है, जिस दौरान रोम में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
पोप फ्रांसिस ने सात दिसंबर को भारतीय पादरी आर्कबिशप जॉर्ज जैकब कूवाकड को कार्डिनल नियुक्त किया था। कूवाकड मंगलवार को कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपना स्वागत करने वाले सभी लोगों का आभार जताया।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को में भीषण बम ब्लास्ट, न्यूक्लियर चीफ की मौत
सम्बंधित ख़बरें
Ganesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
HCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
राहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
पोप की यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि पोप फ्रांसिस भारत कब आएंगे। कूवाकड ने कहा कि संभावना है कि वह 2025 के बाद भारत की यात्रा पर आ सकते हैं, क्योंकि यह साल जबुली ईयर है। और इस दौरान रोम में बहुत सारे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसलिए सबसे ज्यादा संभावना है कि पोप 2025 में रोम में ही रहेंगे।
पोप की यात्रा की संभावना प्रबल
रोम ने कहा कि जल्द ही भविष्य में पोप की यात्रा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। कूवाकड ने कहा कि हम इसके लिए आशा और प्रार्थना कर सकते हैं। प्रसिद्ध सेंट पीटर्स बेसिलिका में सात दिसंबर को आयोजित समारोह में दुनिया भर के पादरियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिसमें कूवाकड समेत कई देशों के 21 नये कार्डिनल को शामिल किया गया था।
विदेश से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि हिंदू ऑफ अमेरिका के केरल राज्य समन्वयक और केरल में आरएसएस से जुड़े हिंदू आंदोलन के वरिष्ठ नेता पी. श्रीकुमार ने हाल ही में रोम के वेटिकन में पोप फ्रांसिस को ऋग्वेद की एक कॉपी उपहार में दी। श्रीकुमार ने वेटिकन की अपनी यात्रा के दौरान उन्हें पवित्र ग्रंथ सौंपा। जहां उन्होंने विश्व धार्मिक सम्मेलन में भाग लिया था। कार्यक्रम में पोप फ्रांसिस मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए थे।
Cardinal george koovakad informed pope francis may visit india after 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ganesh Mantra: शिक्षा और करियर में चाहिए तरक्की? बुधवार को करें इन गणेश मंत्रों का जप
Jul 15, 2026 | 08:40 AMनगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMHCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM










