- Hindi News »
- World »
- Bomb Blast In Moscow Amid Russia Ukraine War Death Of Nuclear Chief
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को में भीषण बम ब्लास्ट, न्यूक्लियर चीफ की मौत
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को में मंगलवार को भीषण विस्फोट हो गया। रूस की जांच कमेटी ने कहा है कि विस्फोट में मारे गए सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल आइगोर किरिलोव न्यूक्लियर बायोलॉजिकल केमिकल डिफेंस फोर्स में तैनात थे।
- Written By: साक्षी सिंह

रूस की राजधानी मॉस्को में बम ब्लास्ट
मॉस्को: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मॉस्को में मंगलवार को भीषण विस्फोट हो गया। जिसमें रूसी सेना के जनरल रैंक के एक सैन्य अधिकारी की मौत हो गई है। रूस की जांच कमेटी ने कहा है कि विस्फोट में मारे गए सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल आइगोर किरिलोव न्यूक्लियर बायोलॉजिकल केमिकल डिफेंस फोर्स में तैनात थे।
स्कूटर में छिपाकर रखी गई डिवाइस में विस्फोट हुआ। जांच कमेटी ने कहा है कि इस घटना में किरिलोव के एक सहायक की भी मौत हुई है। अक्टूबर महीने में ब्रिटेन ने किरिलोव पर यह कहते हुए पाबंदी लगा दी थी कि उन्होंने यूक्रेन के खिलाफ जंग में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की अनदेखी की है।
विदेश की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
सीजफायर से पहले यूक्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, मलबे में तब्दील हुआ किंडरगार्टन; शांति प्रस्ताव पर उठे सवाल
परमाणु बम नहीं, ये है ईरान का ‘असली हथियार’! रूस के इस खुलासे से दुनिया में हड़कंप, कहा- कांप रही है दुनिया
ईरान में हुआ सीजफायर तो चमक उठी यूक्रेन की आंखें, रूस को लेकर ट्रंप से की बड़ी मांग, कहा- अब पुतिन की बारी…
UNSC में शांति की आखिरी कोशिश भी नाकाम, रूस और चीन के वीटो से गिरा प्रस्ताव; ईरान में तबाही का काउंटडाउन शुरू!
रूस-यूक्रेन युद्ध की इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मॉस्को में एक बम ब्लास्ट में रूस के परमाणु प्रमुख के मारे जाने की खबर ने क्रेमलिन से लेकर पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार को मॉस्को में हुई। बताया जा रहा है कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में बम छिपा कर रखा गया था। रूस की जांच समिति ने कहा कि इसमें रूसी परमाणु सुरक्षा बलों के प्रभारी एक वरिष्ठ रूसी जनरल की मौत हो गई।
ब्रिटेन ने की घेरने की कोशिश
इस हादसे पर ब्रिटेन ने रूस को घेरने की कोशिश की। ब्रिटेन ने तो यहां तक ये भी आरोप लगाया था कि किरिलोव क्रेमलिन के माउथपीस बनकर रह गए हैं। रियाजांस्की प्रॉस्पेक्ट पर एक अपार्टमेंट इमारत के बाहर रूस के परमाणु जैविक और रासायनिक सुरक्षा सैनिकों के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव इस ब्लास्ट में मारे गए थे।
रुसी कार्यालय से 4 किमी दूरी पर हुआ बम ब्लास्ट
यह ब्लास्ट क्रेमलिन से लगभग सात किलोमीटर यानी 4 मील दक्षिण-पूर्व में एक सड़क पर हुआ। रूस की जांच समिति के मुताबिक, इस बम ब्लास्ट में रूसी संघ के सशस्त्र बलों के विकिरण, रासायनिक और जैविक सुरक्षा बलों के प्रमुख इगोर किरिलोव के अलावा उनके सहायक भी मारे गए।
आतंकी हमला होने की आशंका
रूसी टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट की गई तस्वीरों में मलबे से अटी पड़ी एक इमारत का टूटा हुआ एंट्री गेट और खून से सने बर्फ में दो शव पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। रॉयटर्स फुटेज में घटनास्थल पर पुलिस घेरा दिखाई दे रहा है। रूस के परमाणु वैज्ञानिक की बम ब्लास्ट में मौत से राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन भी हैरान है। इसके आतंकी हमले होने की आशंका जताई जा रही है।
Bomb blast in moscow amid russia ukraine war death of nuclear chief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 April: बैसाखी पर इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत! वृश्चिक और मकर की एक गलती पड़ सकती है भारी
Apr 14, 2026 | 12:05 AMप्रफुल्ल हिंगे ने RR के बल्लेबाजों का किया काम तमाम, आईपीएल 2026 में SRH ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ
Apr 13, 2026 | 11:18 PMSatuan Sankranti: किस दिन है सतुआ संक्रांति? जानिए इस दिन का महत्व
Apr 13, 2026 | 11:00 PMKKR vs CSK: चेपॉक में सजेगी सीएसके और केकेआर की महफिल, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट?
Apr 13, 2026 | 11:00 PMSRH vs RR: बीच मैदान पर अचानक छाया अंधेरा, बंद हुई फ्लड लाइट; ब्लैकआउट की वजह से रोकना पड़ा मैच
Apr 13, 2026 | 10:44 PMUP Cabinet Expansion: उधर योगी कैबिनेट विस्तार की चर्चा, इधर सहयोगी दल ने बढ़ाई BJP की टेंशन; जानें पूरा मामला
Apr 13, 2026 | 10:33 PMस्विट्जरलैंड से लौटते ही यूपी में 200 रैलियां…रोहिणी घावरी ने अखिलेश यादव से मिलाया हाथ?
Apr 13, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

केवल महिला वोटर्स को लुभाना है…महिला आरक्षण बिल पर प्रशांत किशोर ने भाजपा और पीएम मोदी को घेरा
Apr 13, 2026 | 10:26 PM
न छत, न कुर्सी… फिर भी नहीं डिगा हौसला! सिवान के इन बच्चों का जज्बा देख दंग रह गए लोग
Apr 13, 2026 | 10:15 PM
ईरान-अमेरिका तनाव से तेल की सप्लाई ठप, खाली टैंकर नहीं लौटे तो और महंगा होगा पेट्रोल-डीजल- VIDEO
Apr 13, 2026 | 10:12 PM
ABVP के ‘संस्कार संगम’ में ‘धक-धक’ डांस पर मचा बवाल, वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस ने घेरा- VIDEO
Apr 13, 2026 | 09:45 PM
नागपुर में धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाली समिति का बड़ा खुलासा, बताया कैसे होता है ‘चमत्कार’ का खेल
Apr 13, 2026 | 09:31 PM
नारी शक्ति का नया इतिहास! पीएम मोदी ने ‘वंदन सम्मेलन’ में किया बड़ा ऐलान, क्या अब बदल जाएगी देश की राजनीति?
Apr 13, 2026 | 02:00 PM














