-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Canadian Pm Carney Responds To Trump Canada Not Dependent On America
अमेरिका-कनाडा में खींच गई तलवार! रहमो-करम वाले बयान पर कार्नी ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बौखला उठे ट्रंप
- Written By: अक्षय साहू
US-Canada Tensions: कनाडा और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ गई है। प्रधानमंत्री कार्नी ने कहा, “कनाडा अमेरिका पर निर्भर नहीं है; हम कनाडाई होने की वजह से आगे बढ़ते हैं।”

मार्क कार्नी, डोनाल्ड ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Canada Lives Because of America Controversy: कनाडा और अमेरिका के बीच एक बार फिर तनातनी बढ़ गई है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का करारा जवाब दिया है। ट्रंप ने दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में कहा था कि “कनाडा अमेरिका की वजह से जिंदा है।” इस पर कार्नी ने स्पष्ट किया कि कनाडा अमेरिका के रहमो-करम पर निर्भर नहीं है, बल्कि कनाडाई होने की वजह से ही देश आगे बढ़ रहा है।
कार्नी ने क्यूबेक सिटी में एक राष्ट्रीय संबोधन में कहा, “कनाडा और अमेरिका ने एक शानदार साझेदारी बनाई है, लेकिन कनाडा अमेरिका की वजह से नहीं जीता। हम इसलिए आगे बढ़ते हैं क्योंकि हम कनाडाई हैं।” दोनों नेताओं की इस बयानबाजी से तनाव बढ़ने की आशंका है।
कार्नी के बयान से क्यों चिढ़े ट्रंप?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब मार्क कार्नी ने दावोस में एक भाषण दिया। उनका भाषण इतना जोरदार था कि दर्शक खड़े होकर तालियां बजाने लगे। उन्होंने अमेरिका के नेतृत्व वाली वैश्विक व्यवस्था में पैदा हुई खामियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि मध्यम शक्तियों को अब अमेरिका पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहिए। कार्नी ने कहा, “हमें नई राह चुननी होगी और साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय मूल्यों की रक्षा करनी होगी।”
सम्बंधित ख़बरें
PoK Election: पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में 19 की मौत, कई जगह मतपेटियां फूंकीं; तनाव चरम पर
पुतिन से पूछूंगा सच… ईरान-रूस के बढ़ते तालमेल पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा विवाद
ITR Filing Guide: ITR1 और ITR2 फॉर्म को लेकर है कन्फ्यूजन? CA से समझिए आपके लिए कौन सा है सही
ट्रंप की धमकी के बाद दहला ईराक; एरबिल में अमेरिकी दूतावास के पास ड्रोन हमले, अलर्ट पर अमेरिकी सेना
ट्रंप को कार्नी यह भाषण पसंद नहीं आया। अगले दिन उन्होंने कहा, “मैंने आपके प्रधानमंत्री का भाषण देखा। वह इतने कृतज्ञ नहीं लग रहे थे। कनाडा अमेरिका की वजह से जिंदा है। मार्क, अगली बार बयान देते समय यह याद रखना।”
कार्नी ने दिया मुंहतोड़ जवाब
कार्नी ने इसके जवाब में स्पष्ट किया कि कनाडा लोकतंत्र का मॉडल बन सकता है और दुनिया की समस्याओं का हल ढूँढने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा, “हम दुनिया की सभी समस्याओं का हल नहीं दे सकते, लेकिन दिखा सकते हैं कि दूसरा रास्ता भी संभव है। इतिहास जरूरी नहीं कि तानाशाही और बहिष्कार की ओर मुड़े।”
यह भी पढ़ें: Elon Musk ने दावोस में ट्रंप के ‘Board of Peace’ का उड़ाया मजाक, कहा इसे ‘Piece’ होना चाहिए
इस पर गुस्से में डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का निमंत्रण वापस ले लिया। बोर्ड ऑफ पीस एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो शांति और सहयोग को बढ़ावा देता है। दोनों देश पड़ोसी हैं और उनके बीच व्यापार, सुरक्षा और सांस्कृतिक संबंध मजबूत हैं, लेकिन ट्रंप के समय अक्सर विवाद देखने को मिलते रहे हैं। यह नया विवाद अब नेताओं के बीच व्यक्तिगत टकराव जैसा दिखाई दे रहा है।
Canadian pm carney responds to trump canada not dependent on america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किसके पास 931 करोड़ की संपत्ति… किसके सिर 89 केस? सामने आए देश के सबसे अमीर और दागी मुख्यमंत्रियों के नाम
Jul 28, 2026 | 10:39 AMजुमला बना केस वापसी का वादा, मुंबई पुलिस भेज रही CJP प्रदर्शनकारियों को नोटिस पर नोटिस
Jul 28, 2026 | 10:37 AMराज्यपाल की मौजूदगी में आज होगा नासिक MUHS का दीक्षांत समारोह, कई मंत्री रहेंगे शामिल
Jul 28, 2026 | 10:32 AMदतिया उपचुनाव:आज कांग्रेस की जनआशीर्वाद रैली, जीतू पटवारी-दिग्विजय सिंह समेत दिग्गज नेता करेंगे शक्ति प्रदर्शन
Jul 28, 2026 | 10:25 AMसिर्फ इस्तीफा नहीं, जवाबदेही चाहिए; NEET पेपर लीक पर उद्धव गुट का केंद्र पर हमला, शिक्षा मंत्री पर साधा निशाना
Jul 28, 2026 | 10:24 AMPoK Election: पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में 19 की मौत, कई जगह मतपेटियां फूंकीं; तनाव चरम पर
Jul 28, 2026 | 10:23 AM‘मैंने साफ मना कर दिया था… इंटीमेट सीन करने से किया इनकार, निहारिका एनएम ने खोला करियर का सबसे बड़ा राज
Jul 28, 2026 | 10:18 AMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM













