-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pcb Announces Pakistan Super League 2026 Schedule
पीसीबी ने PSL 2026 के शेड्यूल का किया ऐलान, जानिए लीग के शुरुआत व समापन की पूरी डिटेल
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
PSL 2026 Schedule: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 26 मार्च को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 3 मई को होगा।

पाकिस्तान सुपर लीग (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Super League 2026 schedule Announced: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट का आगाज 26 मार्च से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 3 मई को खेला जाएगा। करीब 39 दिनों तक चलने वाले इस सीजन में कुल 44 मैच खेले जाएंगे। इस बार दो नई टीमों के शामिल होने के कारण मुकाबलों की संख्या भी बढ़ गई है।
दो नई टीमों की हुई एंट्री
पाकिस्तान सुपर लीग के पिछले 10 सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन इस बार लीग में दो नई टीमों को शामिल किया गया है। हैदराबाद किंग्समेन और रावलपिंडी पिंडीज के जुड़ने के बाद अब टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी।
इन टीमों के जुड़ने से लीग और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। सभी टीमों को ग्रुप स्टेज में कुल 10-10 मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिसके बाद टॉप टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
CWG 2026 Day 7: मुरली श्रीशंकर से गोल्ड की उम्मीद, आज भारत के लिए दांव पर 9 मेडल इवेंट्स
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
छह शहरों में खेले जाएंगे मुकाबले
पीएसएल के 11वें सीजन के मैच इस बार पाकिस्तान के छह अलग-अलग शहरों में आयोजित किए जाएंगे। इनमें कराची, लाहौर, मुल्तान और रावलपिंडी के अलावा फैसलाबाद और पेशावर भी शामिल हैं। पेशावर का इमरान खान क्रिकेट स्टेडियम लंबे समय बाद किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इस मैदान पर 28 मार्च को पेशावर जालमी और रावलपिंडी पिंडीज के बीच मुकाबला खेला जाएगा।
26 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला
पीएसएल 11वें सीजन का पहला मैच 26 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर कलंदर्स का सामना नई टीम हैदराबाद किंग्समेन से होगा। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज मुकाबले अप्रैल के आखिरी सप्ताह तक खेले जाएंगे। इसके बाद प्लेऑफ चरण की शुरुआत होगी, जहां टॉप टीमों के बीच खिताब की जंग देखने को मिलेगी।
प्लेऑफ और फाइनल का कार्यक्रम
ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद 28 अप्रैल को अंक तालिका में टॉप-2 पर रहने वाली टीमों के बीच पहला क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा। इसके अगले दिन यानी 29 अप्रैल को एलिमिनेटर मैच होगा। इसके बाद 1 मई को दूसरा एलिमिनेटर खेला जाएगा, जिसमें विजेता टीम को फाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: CM फडणवीस ने सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को किया सम्मानित, T20 World Cup 2026 में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मैच | स्थान |
| 26 मार्च | लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन | लाहौर |
| 27 मार्च | क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम कराची किंग्स | लाहौर |
| 28 मार्च | पेशावर जालिमी बनाम रावलपिंडी पिंडीज | पेशावर |
| 28 मार्च | मुल्तान सुल्तान बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड | लाहौर |
| 29 मार्च | क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन | लाहौर |
| 29 मार्च | लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स | लाहौर |
| 31 मार्च | इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जालिमी | रावलपिंडी |
| 1 अप्रैल | मुल्तान सुल्तान बनाम हैदराबाद किंग्समेन | मुल्तान |
| 2 अप्रैल | इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स | रावलपिंडी |
| 2 अप्रैल | रावलपिंडी पिंडीज बनाम कराची किंग्स | रावलपिंडी |
| 3 अप्रैल | मुल्तान सुल्तान बनाम लाहौर कलंदर्स | मुल्तान |
| 4 अप्रैल | रावलपिंडी पिंडीज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड | रावलपिंडी |
| 5 अप्रैल | मुल्तान सुल्तान बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स | मुल्तान |
| 6 अप्रैल | मुल्तान सुल्तान बनाम रावलपिंडी पिंडीज | मुल्तान |
| 8 अप्रैल | हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जालिमी | पेशावर |
| 9 अप्रैल | लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड | फैसलाबाद |
| 9 अप्रैल | कराची किंग्स बनाम पेशावर जालिमी | कराची |
| 10 अप्रैल | क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज | कराची |
| 11 अप्रैल | पेशावर जालिमी बनाम लाहौर कलंदर्स | फैसलाबाद |
| 11 अप्रैल | कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंंग्समेन | कराची |
| 12 अप्रैल | हैदराबाद किंग्समेन बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड | कराची |
| 13 अप्रैल | पेशावर जालिमी बनाम मुल्तान सुल्तान | फैसलाबाद |
| 15 अप्रैल | पेशावर जालिमी बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स | फैसलाबाद |
| 16 अप्रैल | हैदराबाद किंग्समेन बनाम रावलपिंडी पिंडीज | फैसलाबाद |
| 16 अप्रैल | कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड | कराची |
| 17 अप्रैल | लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स | फैसलाबाद |
| 18 अप्रैल | लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडी पिंडीज | फैसलाबाद |
| 19 अप्रैल | मुल्तान सुल्तान बनाम कराची किंग्स | लाहौर |
| 19 अप्रैल | क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन | लाहौर |
| 21 अप्रैल | लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लेडिएटर्स | लाहौर |
| 21 अप्रैल | रावलपिंडी पिंडीज बनाम मुल्तान सुल्तान | रावलपिंडी |
| 22 अप्रैल | कराची किंग्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन | लाहौर |
| 22 अप्रैल | पेशावर जालिमी बनाम मुल्तान सुल्तान | रावलपिंडी |
| 23 अप्रैल | लाहौर कलंदर्स बनाम कराची किंग्स | लाहौर |
| 24 अप्रैल | इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम पेशावर जालिमी | रावलपिंडी |
| 25 अप्रैल | क्वेटा ग्लेडिएटर्स बनाम कराची किंग्स | लाहौर |
| 25 अप्रैल | लाहौर कलंदर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन | लाहौर |
| 26 अप्रैल | रावलपिंडी पिंडीज बनाम पेशावर जालिमी | रावलपिंडी |
| 26 अप्रैल | इस्लामाबाद यूनाइटेड बनाम मुल्तान सुल्तान | रावलपिंडी |
| 23 अप्रैल | रावलपिंडी पिंडीज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड | रावलपिंडी |
| 28 अप्रैल | क्वालीफायर | रावलपिंडी |
| 29 अप्रैल | एलिमिनेटर-1 | लाहौर |
| एक मई | एलिमिनेटर-2 | लाहौर |
| 3 मई | फाइनल | लाहौर |
Pcb announces pakistan super league 2026 schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब या तो मैं जाऊंगा या सरकार, मनोज जरांगे पाटिल ने दी 29 अगस्त से अंतिम निर्णायक आंदोलन की चेतावनी
Jul 29, 2026 | 05:22 PMसीएम हाउस की तरफ बढ़े प्रदर्शनकारी किसान, शहर में जगह-जगह लगा जाम; MP नगर समेत कई इलाके हुए अस्त व्यस्त
Jul 29, 2026 | 05:19 PMगुरु, टीचर और मेंटर को भेजें ये 10 दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेश, पढ़ते ही हो जाएंगे भावुक
Jul 29, 2026 | 05:18 PMनागपुर की बदहाली पर कोई सवाल न उठाए नहीं तो… रोहित पवार का तंज, बोले- लगेगा भाड़े के टट्टू का टैग
Jul 29, 2026 | 05:16 PM30,000+ डॉग बाइट्स के बाद जागा पुणे प्रशासन, अब कुत्तों के लिए PMC ने 25 लाख रुपए का बनाया नया प्लान
Jul 29, 2026 | 05:04 PMSheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














