मंत्री दादाजी भुसे के प्रयास सफल, मालेगांव की सड़कों के लिए 25 करोड़ मंजूर; पांच प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल

Malegaon Road Development: मालेगांव तहसील में 5 प्रमुख सड़कों के विकास के लिए राज्य बजट 2026 में करीब 25 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। दादाजी भुसे के प्रयासों से सड़क कंक्रीटीकरण व सुधार कार्य किए जाएंगे
Minister Dadaji Bhuse's Efforts Bear Fruit: ₹25 Crore Sanctioned for Malegaon's Roads; Five Major Routes Set for Transformation
Malegaon Road Concrete Project ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Updated on

Malegaon Road Concrete Project: मालेगांव तहसील में विभिन्न सड़क विकास कार्यों के लिए राज्य के वर्ष 2026 के बजट में लगभग 25 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। मंत्री दादाजी भुसे के प्रयासों से इन कार्यों को स्वीकृति मिली है।

इन सड़कों के निर्माण से तालुका में यातायात की सुविधा बेहतर होगी और गांवों के बीच संपर्क सुदृढ़ होगा। तहसील की पांच प्रमुख सड़कों के कायाकल्प के लिए बजट का आवंटन इस प्रकार किया गया है चिंचवे से विराणे मार्ग (2.50 करोड़ रुपये): प्रजिमा 56 से वलवाडे मार्ग पर 4.50 कि.मी. तक सड़क सुधार। भायगांव से जाजुवाडी मार्ग (4.50 करोड़ रुपये) लोणवाडे-वजीरखेडे मार्ग पर कंक्रीटीकरण सहित बड़े सुधार कार्य जळगांव गांव क्षेत्र (5.00 करोड़ रुपये): रावलगांव मार्ग पर 1 कि.मी. के हिस्से का पूर्ण कंक्रीटीकरण।

गवती बंगला से एमएसईबी सब स्टेशन (7.00 करोड़ रुपये): दाभाडी-रावळगांव मार्ग पर 3.50 कि.मी. तक कंक्रीटीकरण का विशाल कार्य, शेंदुर्णी फाटा से शेंदुर्णी (6.00 करोड़ रुपये): धुले जिला सीमा तक जाने वाले मार्ग पर कंक्रीटीकरण और सुधार।

विकास का लेखा-जोखाः एक नजर में

सड़क विकास कुल निधिः 25 करोड़ रुपये, कृषि भवन निधिः 6.52 करोड़ रुपये। कुल प्रमुख प्रोजेक्ट्सः 5 सड़कें 1 एकीकृत कृषि परिसर मुख्य उद्देश्यः ग्रामीण संपर्क सुधारना और किसानों की तकनीकी रूप से सशक्त बनाना, नेतृत्वः दादाजी भुसे (स्कूली शिक्षा मंत्री)।

किसानों के लिए 'कृषि भवन' की सौगात

सड़कों के साथ-साथ कृषि क्षेत्र के लिए भी 6.52 करोड़ रुपये की निधि मंजूर हुई है। परियोजना: कृषि भवन का द्वितीय चरण, सुविधाएं चार मंडल कृषि अधिकारी कार्यालय और तहसील फल नर्सरी कार्यालय की नई इमारते। लाभः किसानों को अब मार्गदर्शन, सरकारी योजनाओं और तकनीकी सहायता के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। एक ही स्थान पर प्रशिक्षण केंद्र और किसान सहायता केंद्र उपलब्ध होंगे।

निफाड के विकास को मिली 'रफ्तार' !

निफाड, महाराष्ट्र राज्य के वर्ष 2026 2027 के बजट में निफाड विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये की निधि मंजूर की गई है।

विधायक दिलीपराव बनकर ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस निधि से क्षेत्र की यातायात व्यवस्था में क्रांतिकारी सुधार आएगा, विधायक बनकर के अनुसार, इस निधि का उपयोग निम्नलिखित 10 प्रमुख प्रोजेक्ट्स के लिए किया जाएगा।

शिरवाडे वणी से वावी (3.50 करोड़ रुपये) और शिरवाडे वणी से पालखेड (2.50 करोड़ रुपये) मार्गों का सुधार। ओझर से खेरवाडी मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए 3.20 करोड़ रुपये और कोठुरे से निफाड मार्ग के लिए 3 करोड़ रुपये आवंटित।

शिरसगांव से वडाली मार्ग पर छोटे पुल का निर्माण और सड़क मजबूतीकरण के लिए 3 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान। पाचोरे वणी से आहेरगांव (2.80 करोड़ रुपये), जलगांव फाटा से काथरगांव (2.50 करोड़ रुपये) और दावचवाडी से पंचकेअर (2 करोड़ रुपये) के कामों को मंजूरी। गणपति मंदिर से पंचकेवर (1.50 करोड़ रुपये) और कुंभारी से वावी (1 करोड़ रुपये) मार्ग का होगा कायाकल्प।

विधायक ने जताया आभार

इन महत्वपूर्ण विकास कार्यों की मंजूरी पर विधायक दिलीप बनकर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्राताई पवार और लोक निर्माण मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले के प्रति आभार व्यक्त किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com