-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Canadian Girl Defends Ttc Worker From Racist Harassment In Canada Video Viral
रंगभेद पर भारतीय के लिए अपनों से लड़ गई कनाडाई लड़की, कहा- मेरा बॉयफ्रेंड इंडियन, दफा हो जाओ- VIDEO
- Written By: अक्षय साहू
टोरंटो में TTC के भारतीय मूल के सुपरवाइजर के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार पर एक श्वेत महिला ने हस्तक्षेप कर कहा आजादी का मतलब दूसरों को परेशान करना नहीं है, नस्लवाद बर्दाश्त नहीं होगा।

कनाडाई लड़की ने रंगभेद खिलाफ उठाई आवाज (फोटो- सोशल मीडिया)
Canada News: कनाडा में नस्लीय भेदभाव का एक मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। टोरंटो ट्रांजिट कमीशन (TTC) के एक भारतीय मूल के सुपरवाइजर के साथ बुरा व्यवहार किया जा रहा था। एक शख्स लगातार उसका वीडियो बनाते हुए नस्लीय टिप्पणियाँ कर रहा था। तभी वहां मौजूद एक श्वेत महिला बीच में आ गई और सख्त लहजे में कहा, “वह अपना काम कर रहा है, तुम उसका वीडियो मत बनाओ। तुरंत यहां से हट जाओ।”
दुर्व्यवहार करने वाला व्यक्ति यह कहकर बहस करता है कि यह एक स्वतंत्र देश है और वह किसी का भी वीडियो बना सकता है। इस पर महिला पलटकर कहती है कि आजादी का मतलब दूसरों को परेशान करना नहीं है। बहस के दौरान वह यह भी बताती है कि उसका बॉयफ्रेंड भारतीय है और किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी वह बर्दाश्त नहीं करेगी।
सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर दस लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बड़ी संख्या में लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि ऐसे ही साहसिक कदम नस्लवाद को चुनौती दे सकते हैं। वहीं भारतीय मूल के कई लोगों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कनाडा में पढ़ाई और नौकरी के दौरान उन्हें अक्सर नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
नसीरुद्दीन शाह ने कहा जोकर तो अनुपम खेर ने उन्हें नशेड़ी बताया, सोशल मीडिया पर मचा बवाल! जानें पूरा मामला
ईमानदारी की ऐसी मिसाल नहीं देखी होगी! दोस्त से उधार लिए थे 1000 रुपए, 35 साल बाद सूद समेत लौटाने पहुंचा शख्स
चेहरा छिपाकर सरकारी बस में चढ़े परिवहन मंत्री, कंडक्टर ने छुट्टे पैसे ना होने पर बस से उतारा, देखें VIDEO
Toronto Festival Shooting: कनाडा के स्ट्रीट फेस्टिवल में अंधाधुंध फायरिंग, दो लोगों की मौत
A brazen white racist picks on an Indian man—only to get shut down spectacularly by a fearless white woman who steps in like a boss. With icy calm and zero tolerance, she blocks the harasser, telling him to back off, dropping the unforgettable line: “My boyfriend is Indian.” pic.twitter.com/xFOwuvxmeB — Bahar k Kalesh (@baharkkalesh) September 3, 2025
वीडियो में TTC सुपरवाइजर बार-बार महिला को शांत करने की कोशिश करता दिखता है, लेकिन महिला लगातार उसका बचाव करती रहती है। सोशल मीडिया पर इसे कनाडा की समाजिक असलियत बताने वाली घटना कहा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘हमने भारत को खो दिया…’, मोदी, जिनपिंग और पुतिन आए साथ, तो छलका ट्रंप का दर्द
भारत के खिलाफ आए दिन होते विरोध
इस घटना ने उस बहस को और तेज कर दिया है, जो इस साल खालिस्तानी समूहों के भारत विरोधी प्रदर्शनों के बाद उठी थी। इन प्रदर्शनों में खुले तौर पर भारतीय समुदाय और राजनयिकों को निशाना बनाया गया था। अब TTC का यह मामला एक बार फिर यह सवाल खड़ा करता है कि क्या कनाडा भारतीयों के लिए सुरक्षित और निष्पक्ष जगह है। कनाडा में यह कोई पहला मामला नहीं है, यहां आए दिन भारत विरोधी प्रदर्शन होते रहते हैं। जिसके पीछे कट्टर खालिस्तानी समूहों का हाथ होता है।
Canadian girl defends ttc worker from racist harassment in canada video viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
3 करोड़ से ज्यादा की चोरी नहीं, आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए: स्वामी गोविंद देव गिरी बोले- इस्तीफा नहीं दूंगा
Jul 15, 2026 | 07:03 AMUS Iran War: अमेरिका के ईरान पर नए हवाई हमले, गल्फ में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर IRGC का पलटवार
Jul 15, 2026 | 07:00 AMFIFA World Cup 2026: स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में मारी एंट्री, टूटा एम्बाप्पे का सपना
Jul 15, 2026 | 06:59 AMClothes Washing: क्या आप भी रात में धोते हैं कपड़े? वास्तु शास्त्र में बताए गए हैं इसके ये बड़े नुकसान
Jul 15, 2026 | 06:58 AMइंदौर में फायर सेफ्टी पर सख्ती: गलत ऑडिट रिपोर्ट देने वालों का लाइसेंस होगा निरस्त, जीओ-टैग फोटो अनिवार्य
Jul 15, 2026 | 06:56 AMलव स्टोरी का दर्दनाक अंत! नागपुर के वानाडोंगरी में परिवार के विरोध से आहत प्रेमी युगल ने पिया जहर, युवक की मौत
Jul 15, 2026 | 06:55 AMLIVEआज की ताजा खबर 15 जुलाई LIVE: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक
Jul 15, 2026 | 06:45 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














