-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Can Trump Impose Tariffs On Any Country Us Supreme Court To Decide
गजब फंसे ट्रंप! अब सुप्रीम कोर्ट करेगा आखिरी फैसला… टैरिफ को लेकर बढ़ी राष्ट्रपति की मुश्किलें
- Written By: अमन उपाध्याय
US Supreme Court: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कुछ देशों पर लगाए गए टैरिफ की वैधता को लेकर विवाद जारी है। इस मुद्दे पर अब अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट अंतिम फैसला सुनाएगा।

डोनाल्ड ट्रंप, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
Trump Tariff: अमेरिका की संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले को खारिज कर दिया है और स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति के पास ऐसा अधिकार नहीं है। अब ट्रंप प्रशासन ने बुधवार को इस महत्वपूर्ण मामले में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। प्रशासन चाहता है कि सुप्रीम कोर्ट यह स्पष्ट करे कि क्या राष्ट्रपति को संघीय कानून के तहत व्यापक आयात शुल्क लगाने का अधिकार प्राप्त है या नहीं।
अमेरिका का सुप्रीम कोर्ट अब यह निर्णय करेगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर लगाए गए टैरिफ कानूनी हैं या नहीं। इस मामले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। ट्रंप ने इस फैसले के खिलाफ अपील की है, जिसमें यूएस कोर्ट ऑफ अपील्स फॉर द फेडरल सर्किट ने पहले कहा था कि ट्रंप द्वारा अधिकांश टैरिफ अवैध थे, क्योंकि उन्होंने 1977 के आपातकालीन शक्तियों के कानून (IEEPA) का गलत तरीके से इस्तेमाल किया।
ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से सुनवाई की अपील की
हाल ही में अपीलीय अदालत ने टैरिफ को बनाए रखा है, लेकिन ट्रंप प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की त्वरित सुनवाई की मांग की है। यह याचिका बुधवार रात इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से दायर की गई और उम्मीद है कि आज यानी बृहस्पतिवार को इसे औपचारिक रूप से डॉकेट में शामिल किया जाएगा। इसका मतलब है कि सुप्रीम कोर्ट आज ही इस पर सुनवाई कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
एक व्यक्ति भी जीवित बचा तब भी… पाक सेना की गोलीबारी के बीच JAAC का बड़ा ऐलान, 48 घंटे में 31 की मौत
PoK चुनाव में जीत के बाद मरियम का बिलावल पर तंज, बोलीं- रोने-धोने से नहीं बदलेगा जनादेश; हार स्वीकार करे PPP
Antarctica Ice Melt से समुद्र का जलस्तर बढ़ने का भारी खतरा, तबाही से बचने का समय है बहुत कम
जापान में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, ट्रेन पटरी से उतरी, एयरपोर्ट बंद… अब तक 13 लोगों की मौत
मामला बेहद महत्वपूर्ण
अमेरिकी सॉलिसिटर जनरल डी. जॉन सॉयर ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले को स्वीकार कर सुनवाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रपति द्वारा पिछले पांच महीनों में लगाए गए टैरिफ और अंतरराष्ट्रीय समझौतों पर गंभीर प्रभाव डालता है। इस फैसले ने मौजूदा वार्ताओं और पहले से तय किए गए फ्रेमवर्क समझौतों में अनिश्चितता पैदा कर दी है।
यह भी पढ़ें:- रिपोर्ट ने खोला राज! बस एक कदम दूर था ईरान… परमाणु बम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
लिबर्टी जस्टिस सेंटर के वरिष्ठ वकील जेफरी श्वाब ने बताया कि यह मुद्दा सिर्फ राजनीतिक नहीं है, बल्कि छोटे व्यवसायों की आजीविका पर भी गहरा असर डाल रहा है। उनका कहना है कि ये अवैध टैरिफ छोटे व्यापारों के लिए भारी नुकसान का कारण बन रहे हैं और वे अपने ग्राहकों के हित में इस मामले का जल्द समाधान चाहते हैं।
Can trump impose tariffs on any country us supreme court to decide
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMEXCLUSIVE: मनगवां विधायक के पत्र पर बवाल! ईदगाह और मीनार को बताया अवैध निर्माण, जानें क्यों भड़की कांग्रेस
Jul 29, 2026 | 02:40 PMगोंदिया में मानसून फिर सक्रिय, सड़क अर्जुनी में 103.4 मिमी बारिश, पुजारीटोला बांध के 4 गेट खुले
Jul 29, 2026 | 02:40 PMCM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
Jul 29, 2026 | 02:40 PMFriendship Day: 90 के दशक में क्यों खास थी फ्रेंडशिप डे? बैंड से लेकर हैंडमेड कार्ड तक, हर चीज थी खास
Jul 29, 2026 | 02:34 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














