- Hindi News »
- World »
- British Police Call Killing Of Uk Mp David Amess Terrorist Incident
UK: ‘ब्रिटिश सांसद की हत्या आतंकवादी घटना’, इस्लामी संगठन से जुड़े हैं तार
- Written By: रंजन सिंह

लेह ऑन सी (ब्रिटेन). इंग्लैंड में एक गिरजाघर में अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक के दौरान एक वरिष्ठ सांसद की शुक्रवार को चाकू घोंपकर हत्या करने के मामले को पुलिस ने आतंकवादी घटना बताया। हमले के संबंध में 25 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। घटना से ब्रिटेन के नेता सदमे और दुख में हैं। कंजर्वेटिव पार्टी के वरिष्ठ सांसद डेविड एमेस की हत्या के मामले की जांच का नेतृत्व आतंकवाद रोधी अधिकारी कर रहे हैं।
मेट्रोपोलिटन पुलिस ने शनिवार सुबह जारी बयान में हमले को आतंकवादी घटना बताया और कहा है कि शुरुआती जांच में ‘‘घटना के इस्लामी चरमपंथ से जुड़ाव की संभावित मंशा का खुलासा” हुआ है। एमेस (69) पर लेह-ऑन-सी के मेथेडिस्ट गिरजाघर में शुक्रवार दोपहर हमला हुआ था। यह शहर लंदन से करीब 40 मील (62 किलोमीटर) दूर पूर्व दिशा में है। डॉक्टरों ने सांसद को बचाने का भरसक प्रयास किया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने इस संदर्भ में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है और हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है। हालांकि उन्होंने संदिग्ध की पहचान उजागर नहीं की है।
पुलिस का मानना है कि हमलावार ने अकेले ही घटना को अंजाम दिया। मामले में जांच जारी है। पांच साल पूर्व एक अन्य महिला सांसद जो कॉक्स की भी उनके संसदीय क्षेत्र में हत्या कर दी गयी थी। इन घटनाओं से अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों से संपर्क साधने की नेताओं की मुहिम के दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गयी है। ब्रिटिश नेताओं को आम तौर पर अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में जनता के बीच जाने पर सुरक्षा मुहैया नहीं करायी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर की कुर्सी खतरे में, जानिए कौन हैं नए दावेदार
Keir Starmer Resign: ब्रिटेन में बड़ा सियासी संकट, एपस्टीन फाइल्स से मचा हड़कंप, पीएम के इस्तीफे की अटकलें तेज
Explainer: अब जाएगी PM स्टार्मर की कुर्सी? जानिए कौन हैं कैथरीन वेस्ट, जिनकी बगावत से हिल गई ब्रिटिश सरकार
प्रधानमंत्री एवं कंजरवेटिव पार्टी के नेता बोरिस जॉनसन ने कहा कि वह और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी इस घटना से बेहद ‘‘सदमे और दुख” में हैं। जॉनसन ने कहा, ‘‘डेविड एक ऐसे व्यक्ति थे जो इस देश में और उसके भविष्य में यकीन रखते थे। आज हमने एक उम्दा लोकसेवक, एक प्रिय मित्र और सहयोगी खो दिया।” हालांकि प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा कि इस हमले का मतलब यह है कि नेताओं को कड़ी सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमें पुलिस को उनका काम करने देना चाहिए।” एमेस साउथेंड वेस्ट से सांसद थे। इस क्षेत्र में 1997 से लेह-ऑन-सी शामिल है। वह 1983 से सांसद रहे। वह हाउस ऑफ कॉमन्स (ब्रिटेन की संसद के निचले सदन) में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेताओं में से एक थे।(एजेंसी)
British police call killing of uk mp david amess terrorist incident
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
May 28, 2026 | 10:08 AMइंदौर ने 9वें स्वच्छता खिताब के लिए कसी कमर, शहर में घूम रही सर्वेक्षण की टीम, सामने आई लापरवाही
May 28, 2026 | 10:06 AMताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
May 28, 2026 | 10:01 AMMaharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा
May 28, 2026 | 10:01 AMसेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
May 28, 2026 | 09:59 AMअमित शाह का आज से गुजरात दौरा शुरू, गांधीनगर और अहमदाबाद को देंगे करोड़ों की सौगात, BJP ऑफिस में विशेष बैठक
May 28, 2026 | 09:57 AMअमरावती में ‘जहां चाहें यात्रा’ योजना को शानदार प्रतिसाद, 1091 यात्रियों ने उठाया लाभ
May 28, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM














