- Hindi News »
- World »
- Bilawal Bhutto Threatens India For War React Amit Shah Statement
भारत के पास दो विकल्प…तो पाकिस्तान युद्ध करेगा, शाह के बयान से तिलमिलाए भुट्टो
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी है और युद्ध की बात छेड़ दी है। बिलावल ने कहा है कि अगर भारत ने सिंधु नदी का जल रोका तो पाकिस्तान युद्ध करेगा।
- Written By: अर्पित शुक्ला

बिलावल भुट्टो (Image- Social Media)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी ने सोमवार को कहा कि यदि भारत सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के तहत इस्लामाबाद को पानी का उचित हिस्सा देने से इनकार करता है, तो उनका देश युद्ध की ओर बढ़ेगा। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के तुरंत बाद भारत ने 1960 के समझौते को स्थगित कर दिया था। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले हफ्ते इस ऐतिहासिक समझौते को कभी बहाल न करने की घोषणा की थी।
शाह द्वारा अंतरराष्ट्रीय समझौतों की “खुलेआम अवहेलना” की पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा आलोचना किए जाने के दो दिन बाद बिलावल की टिप्पणी सामने आई। बिलावल ने संसद में दिए भाषण में समझौते को निलंबित करने के भारत के फैसले को खारिज कर दिया और पाकिस्तान के हिस्से का पानी लेने की धमकी दी।
भारत के पास दो विकल्प
उन्होंने सिंधु घाटी की छह नदियों का जिक्र करते हुए कहा, “भारत के पास दो विकल्प हैं: या तो वह पानी को समान रूप से साझा करे, या फिर हम सभी छह नदियों से पानी अपने यहां पहुंचाएंगे।” उन्होंने कहा कि सिंधु जल संधि अब भी लागू है, इसलिए समझौते को स्थगित नहीं रखा जा सकता। उन्होंने कहा, “सिंधु (नदी) पर हमला और भारत का दावा है कि सिंधु जल संधि समाप्त हो गई है और इसे स्थगित कर दिया गया है। सबसे पहले, यह अवैध है, क्योंकि सिंधु जल संधि स्थगित नहीं है, यह पाकिस्तान और भारत पर बाध्यकारी है, लेकिन पानी रोकने की धमकी देना ही संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुसार अवैध है।”
सम्बंधित ख़बरें
सिंधु जल संधि पर भारत का पाकिस्तान को कड़ा जवाब, हेग कोर्ट का फैसला खारिज; कहा- ‘अवैध’ है यह पूरी प्रक्रिया
अमित शाह का पहला बस्तर दौरा! अगले 3 दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर होंगे केंद्रीय गृह मंत्री, जानें क्या होगा खास
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
4 तारीख के बाद डीजे बजेगा…चुनावी भाषण में धमकी देना अभिषेक बनर्जी को पड़ा भारी, शाह को दी थी चुनौती, FIR दर्ज
और क्या बोले भुट्टो
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल ने यह चेतावनी भी दी कि यदि भारत ने धमकी पर अमल करने का फैसला किया तो “हमें फिर से युद्ध छेड़ना पड़ेगा”। पूर्व विदेश मंत्री ने वार्ता और सहयोग, विशेषकर आतंकवाद-रोधी प्रयासों के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “यदि भारत और पाकिस्तान बातचीत करने से इनकार करते हैं और आतंकवाद पर समन्वय नहीं होता है, तो दोनों देशों में हिंसा बढ़ेगी।”
बिलावल ने भारत पर “राजनीतिक उद्देश्यों के लिए आतंकवाद को हथियार बनाने” का भी आरोप लगाया। बिलावल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान विश्व मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाने में सफल रहा और (अमेरिका के) राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर पर मध्यस्थता के पक्ष में बात की थी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bilawal bhutto threatens india for war react amit shah statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMपरिवार ने दर्ज कराई लड़की लापता होने की रिपोर्ट, पुलिस ने कहा- हमारी गाड़ियों में डिजल नहीं, हम नहीं ढूंढ सकते
May 18, 2026 | 07:17 PMMP के आदिवासी अंचलों में शुरू हुआ ‘सबसे दूर, सबसे पहले’ अभियान; एक ही जगह मिलेंगी 25 सरकारी सुविधाएं
May 18, 2026 | 07:15 PM‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
May 18, 2026 | 07:01 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














