-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Bangladesh Army Magistrate Power Before Elections Unus Government Decision
दो पड़ोसी, एक जैसी चाल…पाकिस्तान से बांग्लादेश तक ‘मिलिट्री राज’ की आहट, शुरू हो गया नया गेम?
- Written By: अमन उपाध्याय
Bangladesh Army Power: चुनाव से पहले बांग्लादेश की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। यूनुस सरकार ने सेना को फिर से मजिस्ट्रेट पावर देकर ऑन-द-स्पॉट फैसला लेने की अनुमति दी है। चुनाव से पहले इस कदम ने...

पाकिस्तान से बांग्लादेश तक 'मिलिट्री राज' की आहट, (डिजाइन फोटो)
Bangladesh Army Magistrate Power: अभी हाल ही में पाकिस्तान के संविधान में एक संशोधन पारित हुआ है, जिसके तहत जनरल आसिम मुनीर को ‘चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (CDF)’ की नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। यह पद थलसेना, वायुसेना और नौसेना तीनों सेनाओं से ऊंचा होगा।
इसके ठीक बाद ही बांग्लादेश की अंतरिम यूनुस सरकार ने भी सेना को एक बार फिर मजिस्ट्रेट पावर दे दी है। यह फैसला ऐसे वक्त में आया है जब देश में आम चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इस आदेश के तहत अब सेना ऑन-द-स्पॉट फैसला ले सकेगी और हालात को कंट्रोल करने के लिए मजिस्ट्रेट की तरह कार्रवाई कर सकेगी।
बढ़ गई सरकार की चिंता
रिपोर्ट के मुताबिक, यूनुस सरकार ने मार्च 2026 तक इस फैसले को लागू रखने की घोषणा की है। यही वह समय है जब देश में आम चुनाव प्रस्तावित हैं। यह कदम ऐसे माहौल में उठाया गया है, जब ढाका समेत कई हिस्सों में हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं। पिछले दो दिनों में राजधानी में तीन धमाके हो चुके हैं, जिससे सरकार की चिंता बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
कुवैत से बहरीन तक तबाही! ईरान का अमेरिकी बेस पर भीषण हमला, 8 सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से किया राख
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती! 5.6 की तीव्रता से आया भूकंप, अब तक 1400 से अधिक की मौत
कराची में रेंजर मुख्यालय पर भीषण फिदायीन हमला; धमाकों और अंधाधुंध फायरिंग से दहला पाकिस्तान, 8 की मौत
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह
सेना को यह पावर क्यों मिला?
बांग्लादेश में यह प्रावधान पहली बार तख्तापलट के बाद लागू हुआ था। उस समय हिंसक हालात को काबू में रखने के लिए सेना को मजिस्ट्रेट जैसी शक्तियां दी गई थीं। अब जबकि चुनाव करीब हैं, यूनुस सरकार का कहना है कि विपक्ष की साजिशों और संभावित हिंसा को देखते हुए सेना को यह अधिकार जारी रखना जरूरी है।
सरकार के प्रेस सचिव के अनुसार, पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग निष्पक्ष चुनाव को बाधित करने की कोशिश कर रही है। सरकार का दावा है कि हसीना और उनकी पार्टी के नेता देशभर में हिंसा फैलाने की साजिश रच रहे हैं, जिससे स्थिरता खतरे में पड़ सकती है।
बांग्लादेश में सेना का बढ़ता प्रभाव
पाकिस्तान की तरह बांग्लादेश में भी सेना हमेशा से ताकतवर रही है। आजादी के बाद से अब तक देश में छह बार सैन्य तख्तापलट हो चुका है। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल वकार जमान पर भी अमेरिका के साथ मिलकर शेख हसीना को सत्ता से हटाने की साजिश में शामिल होने के आरोप लगे हैं।
यह भी पढ़ें:- बगराम से गाजा तक… अमेरिका बना रहा है ‘वैश्विक जाल’, हर मोर्चे पर कब्जे की तैयारी!
सत्ता पर सेना की छाया
अगस्त 2024 में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को सत्ता से हटना पड़ा था। उसी समय यूनुस की अंतरिम सरकार बनी थी, लेकिन हकीकत यह है कि बांग्लादेश की सत्ता पर सेना की छाया आज भी कायम है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मजिस्ट्रेट पावर के फैसले से देश में लोकतांत्रिक माहौल कमजोर हो सकता है। यह कदम सेना को असीम अधिकार देता है, जिससे चुनावी माहौल पर असर पड़ना तय है।
Bangladesh army magistrate power before elections unus government decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जौनपुर के कपड़ा शोरूम में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही; घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू
Jun 28, 2026 | 11:44 AMICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Jun 28, 2026 | 11:32 AM‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:31 AMकवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:30 AMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक साथ आठों आरोपियों के घर पर मारा छापा
Jun 28, 2026 | 11:26 AMFood For Skin: बढ़ती उम्र और फाइन लाइन्स को रोकना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 देसी सुपरफूड्स
Jun 28, 2026 | 11:23 AMपुणे मनपा के सर्वर रूम से प्रॉपर्टी टैक्स डेटा वाली हार्ड डिस्क गायब, डेटा सुरक्षा पर उठे सवाल
Jun 28, 2026 | 11:09 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














