-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Pakistan Army Chief Asim Munir Strategy To Control Country
बिना शोर मुनीर ने किया तख्तापलट…शहबाज के सिर पर तैनात किया एजेंट, सांस लेने की भी रखते हैं खबर
- Written By: अक्षय साहू
Silent Coup in Pakistan: फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने तख्तापलट से बचते हुए इमरान खान को बाहर किया, शहबाज शरीफ और आसिफ मलिक को प्रमुख पदों पर नियुक्त किया, सेना-सिविल नियंत्रण मजबूत किया।

फील्ड मार्शल आसिम मुनीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Asim Munir Stages Coup in Pakistan: पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों से यह चर्चा थी कि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर तख्तापलट की योजना बना रहे थे, लेकिन उन्होंने इसे अंतिम रूप नहीं दिया। उनका मानना था कि यदि ऐसा कदम उठाया गया, तो अंतरराष्ट्रीय दबाव में वृद्धि हो सकती है। जनरल मुशर्रफ के दौर में जब उन्होंने नवाज शरीफ की सरकार को गिराया था, तब भी लोकतंत्र बहाल करने का दबाव था। मुनीर ने उस अनुभव से सीखते हुए यह तय किया कि तख्तापलट के बिना ही वे देश के नियंत्रण में रहेंगे।
मुनीर ने इमरान खान को सत्ता से बाहर किया और जेल भेजा, क्योंकि उन्हें उनसे सबसे बड़ा खतरा महसूस हो रहा था। इसके बाद उन्होंने आसिफ अली जरदारी को राष्ट्रपति और शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनाया, जो अब उनके इशारों पर काम कर रहे हैं। साथ ही, मुनीर ने अपने करीबी अफसर जनरल आसिफ मलिक को ISI प्रमुख और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया। इस प्रकार, मुनीर ने मिलिट्री और सिविल दोनों क्षेत्रों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई।
पीएम ऑफिस में भतीजे की तैनाती
मुनीर ने अपने भतीजे, कैप्टन सैयद अबू रहमान बिन कासिम को सेना से निकालकर सिविल सर्विस में भेज दिया। इसके बाद, 9 और सेना के अधिकारियों को सिविल प्रशासन में तैनात किया गया है। भतीजे को प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात करने का मकसद शहबाज शरीफ की गतिविधियों पर निगरानी रखना है।
सम्बंधित ख़बरें
Meloni Trump Controversy: अपनी लोकप्रियता पर ध्यान दो… इटली की PM मेलोनी का ट्रंप पर तीखा पलटवार
बैक-टू-बैक ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, बन्नू में आतंकियों ने गाड़ियों को बनाया निशाना; 7 लोगों ने गवांई जान
24 घंटे भी नहीं टिका युद्धविराम! दक्षिणी लेबनान पर इजरायल ने की एयर स्ट्राइक, 5 लोगों की मौत
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
जानकारी के मुताबिक, मुनीर अब अपने भरोसेमंद लोगों को गृह मंत्रालय, उच्च कमीशन और दूतावासों में भेजने का विचार कर रहे हैं, ताकि विदेशों में भी उनकी पकड़ मजबूत हो। बताया जा कहा है कि मुनीर की असुरक्षा की भावना गहरी हो गई है, और उन्होंने खुद को फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत करवाया है। सेना के भीतर TTP, BLA और अफगान तालिबान से नाकामियों की वजह से असंतोष बढ़ा है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा में।
यह भी पढ़ें: जंग-जंग चिल्ला रहे पाक…मिलेगा करारा जवाब, ख्वाजा आसिफ के बयान पर भड़का तालिबान,कहा- आत्मरक्षा हक
शहबाज सरकार से तनाव
इसके अलाव मुनीर और सरकार के बीच तनाव भी बढ़ा है, क्योंकि वे अपना कार्यकाल 2030 तक बढ़वाना चाहते हैं, जबकि सरकार ने 2027 तक की सीमा रखी है। मुनीर ने कई कोर कमांडरों को बदलकर अपनी स्थिति मजबूत की है, जिससे यह साफ है कि वह पाकिस्तान की सत्ता के हर क्षेत्र में अपना प्रभुत्व स्थापित करना चाहते हैं।
Pakistan army chief asim munir strategy to control country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














