- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chandrapur »
- Maharashtra Palliative Care Program Chandrapur Home Based Healthcare
मरीजों को मिलेगा सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार, पेलिएटिव केयर कार्यक्रम शुरू करेगी सरकार
Palliative Care Program Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार चंद्रपुर में पेलिएटिव केयर कार्यक्रम शुरू कर रही है, जिससे कैंसर और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को घर पर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेगी।
- Written By: आंचल लोखंडे

healthcare services (सोर्सः सोशल मीडिया)
Chandrapur Health Scheme: असाध्य और दीर्घकालीन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को राहत देने के लिए महाराष्ट्र शासन के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग ने राज्यभर में ‘पेलिएटिव केयर’ (उपशामक देखभाल) कार्यक्रम शुरू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसी कड़ी में चंद्रपुर जिले में भी जल्द ही ‘सार्वजनिक राज्य पेलिएटिव केयर कार्यक्रम’ लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत मरीजों को केवल अस्पताल में ही नहीं, बल्कि उनके घर पर जाकर भी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह और वृद्धावस्था से जुड़े गंभीर एवं दीर्घकालीन रोगों से पीड़ित मरीजों को इस योजना से बड़ा सहारा मिलेगा।
कैंसर, अंतिम चरण के किडनी या लीवर रोग, स्ट्रोक, पार्किन्सन, डिमेंशिया जैसे तंत्रिका तंत्र के रोग, बिस्तर पर पड़े मरीज तथा वृद्धावस्था में गंभीर बीमारियों से पीड़ित नागरिक इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। चंद्रपुर जिले में जल्द ही सार्वजनिक राज्य पेलिएटिव केयर कार्यक्रम लागू किया जाएगा।
इन मरीजों को मिलेगा लाभ
पीड़ित मरीज अपने नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल या जिला अस्पताल से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता या आरोग्य वर्धिनी केंद्र के समुदाय स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) के पास पंजीकरण कराकर घर-घर सेवा का लाभ लिया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक जरूरतमंद मरीज तक यह सेवा पहुंचे और उन्हें दर्दमुक्त व सम्मानजनक जीवन मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
पुणे कृषि महाविद्यालय में ‘अजित दादा पवार देशी गाय केंद्र’ का नामकरण, महिला किसानों के रोजगार पर जोर
पेलिएटिव केयर क्या है?
कई रोग पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते। ऐसी स्थिति में मरीज की पीड़ा कम करना, उन्हें मानसिक व सामाजिक सहयोग देना और जीवन के अंतिम चरण में सम्मानपूर्वक जीवन जीने में मदद करना ही पेलिएटिव केयर का उद्देश्य है। यह सेवा रोग की पहचान से लेकर उपचार की पूरी अवधि तक जारी रहती है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं
प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी जैसे आशा वर्कर, एएनएम और सीएचओ मरीजों के घर जाकर जांच करेंगे तथा आवश्यक दवाएं और ड्रेसिंग की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। मरीज का तेज दर्द कम करने के लिए मॉर्फिन जैसी दर्दनाशक दवाएं और अन्य आवश्यक दवाएं जिला अस्पताल से उपकेंद्र स्तर तक मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये भी पढ़े: न घर के, न घाट के…रात 2 बजे की ‘डील’ और पलट गई चंद्रपुर की बाजी! कांग्रेस ने अपनों पर ही फोड़ा हार का ठीकरा
विशेषज्ञ डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए ‘ई-संजीवनी’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन परामर्श की व्यवस्था की गई है। मरीजों और उनके परिजनों को मानसिक सहारा देने के लिए प्रशिक्षित काउंसलर उपलब्ध रहेंगे। साथ ही ‘टेली-मानस’ हेल्पलाइन भी शुरू की गई है। मरीजों की सहायता के लिए सिप्ला फाउंडेशन की ‘साथ साथ’ टोल-फ्री हेल्पलाइन सक्रिय रहेगी।
Maharashtra palliative care program chandrapur home based healthcare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














