- Hindi News »
- World »
- America Celebrates 75th Anniversary Indian Constitution Ny Senate Resolution
न्यूयॉर्क की स्टेट सीनेट ने बढ़ाया भारत का मान, अब अमेरिका मनाएगा भारतीय संविधान की 75वीं भव्य वर्षगांठ
अमेरिका की न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट ने एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव मंजूर किया है, यह प्रस्ताव भारतीय मूल के न्यूयॉर्क स्टेट सीनेटर जेरेमी कूनी द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिसमें भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उत्सव को..
- Written By: अमन उपाध्याय

अमेरिका मनाएगा भारतीय संविधान की 75वीं भव्य वर्षगांठ, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
न्यूयॉर्क: भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए पहली बार इस महत्वपूर्ण अवसर को मान्यता देते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव भारतीय मूल के न्यूयॉर्क स्टेट सीनेटर जेरेमी कूनी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जो फिलहाल सीनेट में भारतीय मूल के एकमात्र सदस्य हैं।
इस प्रस्ताव को बुधवार को आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान स्वीकार किया गया, जिसमें न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्यदूत बिनय प्रधान और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कई प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भारत की स्वतंत्रता का उत्सव
“मैं यह ऐतिहासिक प्रस्ताव भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रस्तुत कर रहा हूं। यह न केवल भारत की स्वतंत्रता का उत्सव है, बल्कि उन वीर नागरिकों को श्रद्धांजलि भी है जिन्होंने अपने देशवासियों की भलाई के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।” यह प्रस्ताव अमेरिका के किसी विधायी निकाय द्वारा भारतीय संविधान के सम्मान में पहली बार पेश किया गया और पारित हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
US Navy फाइटर जेट्स की हवा में भीषण भिड़ंत, मौत के मुंह से निकले पायलट; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
इससे पहले भारत की स्वतंत्रता, गणतंत्र दिवस और विभिन्न सांस्कृतिक पर्वों के अवसर पर कई प्रस्ताव पारित किए जा चुके हैं, लेकिन भारतीय संविधान को केंद्र में रखकर यह पहला ऐसा प्रयास है।
भारत ही नहीं पूरी दुनिया में मनाया जाना चाहिए
जेरेमी कूपर ने कहा कि यह दिन केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मनाया जाना चाहिए। दुनियाभर में भारतीय अपने-अपने समुदायों में स्थायी योगदान दे रहे हैं। यह अवसर हमारे साझा इतिहास, संस्कृति और विरासत का जश्न मनाने और उस पर विचार करने के लिए एक साथ आने का है। इससे पहले, भारतीय स्वतंत्रता, गणतंत्र दिवस, प्रमुख त्योहारों और अन्य मौकों पर कई प्रस्ताव आए थे, लेकिन यह पहली बार है जब भारतीय संविधान की याद में अमेरिका के किसी विधायी संस्था में प्रस्ताव पेश किया गया और स्वीकार किया गया।
स्टेट सीनेट ने प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकारा
इस प्रस्ताव के पारित होने के उपरांत न्यूयॉर्क में स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक पोस्ट साझा की, जिसमें लिखा गया कि भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ का जश्न! न्यूयॉर्क स्टेट सीनेट ने सीनेटर जेरेमी कूनी द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को स्वीकार किया है। यह प्रस्ताव भारत और अमेरिका के साझा लोकतांत्रिक सिद्धांतों स्वतंत्रता, न्याय और समानता का सम्मान करता है। इस अवसर पर बिनय प्रधान और कई भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन भारत और अमेरिका के बीच मजबूत लोकतांत्रिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों का प्रतीक है।
America celebrates 75th anniversary indian constitution ny senate resolution
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMइफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
May 18, 2026 | 07:48 AMखजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
May 18, 2026 | 07:45 AMशराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
May 18, 2026 | 07:45 AMविधान परिषद में Uddhav Thackeray की कम उपस्थिति, 4 साल में सिर्फ 42 बैठकों में पहुंचे
May 18, 2026 | 07:44 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














