आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है।
30 Sep 2025 05:16 PM (IST)
14 ओवर के बाद टीम इंडिया के 50 रन पूरे हो चुके हैंं। श्रीलंका के खिलाफ ये टीम इंडिया की धीमी शुरुआत है। इस वक्त क्रीज में हरलीन देओल 19 और प्रतिका रावल 21 रन पर खेल रही हैं। अब टीम इंडिया को अपनी रन गति में थोड़ा रफ्तार लाने की जरूरत है।
30 Sep 2025 05:01 PM (IST)
बारिश के बाद एक बार फिर से मुकाबला शुरु हो चुका है। अब टीम इंडिया की खिलाड़ी दूसरा पावरप्ले खेलने के लिए तैयार है। इस वक्त मैदान पर हरलीन देओल 15 और प्रतिका रावल 18 रन पर खेल रही है। अब तक 10 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया का स्कोर 43/1 है।
30 Sep 2025 04:55 PM (IST)
बारिश ने महिला वनडे विश्वकप 2025 के पहले मुकाबले में खलल डाली। राहत की बात ये है कि बारिश रुक गई है और मुकाबला फिर से शाम 5 बजे से शुरु होगा। इस वक्त टीम इंडिया का स्कोर 43 रन पर 1 विकेट है। क्रीज पर प्रतिका रावल और हरलीन देओल मौजूद हैं।
Rain in Guwahati forces a stoppage at the end of powerplay in the #CWC25 opener 🌧️
How to watch LIVE action in your region 📺 https://t.co/7wsR28PFHI
More updates 👉https://t.co/jpnYrD8KwC pic.twitter.com/3DcAgbcVGI
— ICC (@ICC) September 30, 2025
30 Sep 2025 03:47 PM (IST)
बारिश के कारण मैच को रोका गया है। अब तक टीम इंडिया का स्कोर 10 ओवर के बाद 43 रन हो चुके है। वहीं, टीम इंडिया को स्मृति मंधाना के रूप में 1 झटका लगा है। स्मृति मंधाना ने 10 गेंदों का सामना करते हुए 8 रन बनाए। वहीं, प्रतिका रावल 18 और हरलीन देओल 15 रन बनाकर क्रीज में मौजूद हैं।
30 Sep 2025 03:06 PM (IST)
टीम इंडिया को स्मृति मंधाना के रूप में बड़ा झटका लग चुका है। उन्हें श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाज उदेशिका प्रबोधनी ने कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर हलरीन देओल आई हैं। वहीं, टीम इंडिया का स्कोर 4 ओवर के बाद 18 रन पहुंच चुका है।
30 Sep 2025 02:57 PM (IST)
प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी।
30 Sep 2025 02:56 PM (IST)
चमारी अटापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), अचिनी कुलसुरिया, सुगंधिका कुमारी, उदेशिका प्रबोधनी, इनोका राणावीरा।
30 Sep 2025 02:55 PM (IST)
आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के उद्घाटन मैच में श्रीलंका की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया है।
30 Sep 2025 02:54 PM (IST)
महिला विश्व कप 2025 का आगाज आज भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले से होगा। सभी की निगाहें टीम इंडिया पर टिकी हैं, जो इस पहले मैच में जीत के साथ आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। मैच को लेकर पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन को लेकर भी खास दिलचस्पी बनी हुई है। फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा।
India Women vs Sri Lanka Women Live score Updates: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में आज से आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला मेज़बान भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मैच में जीत के साथ टूर्नामेंट की मजबूत शुरुआत करना चाहेंगी। भारत की अगुवाई एक बार फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जिनकी टीम हाल के समय में वनडे फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रही है। घरेलू परिस्थितियों का भी टीम को पूरा फायदा मिलने की उम्मीद है। बल्लेबाज़ी से लेकर गेंदबाज़ी तक भारतीय टीम संतुलित नजर आ रही है और यही कारण है कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वहीं, श्रीलंकाई टीम भी खुद को कमज़ोर साबित नहीं करना चाहेगी और बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। कुल मिलाकर टूर्नामेंट का यह पहला मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, जिसमें दोनों टीमें पूरे दमखम के साथ उतरेंगी।