-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- 30 40 Khalistani Supporters Again Gathered In Front Of The Indian High Commission In London Ran Away As Soon As The Police Arrived
लंदन में फिर से भारतीय उच्चायोग के सामने इकठ्ठा हुए 30-40 खालिस्तानी समर्थक, पुलिस आते ही भाग खड़े हुए
- Written By: शुभम सोनडवले

ANI Photo
लंदन. इंग्लैंड की राजधानी लंदन में फिर से भारतीय उच्चायोग के सामने खालिस्तानी समर्थक आकर इकठ्ठा हो गए। यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 12.30 से 2.30 के बीच की है। खालिस्तानी समर्थकों की खबर मिलते ही भारतीय उच्चायोग के सामने यूनाइटेड किंगडम पुलिस पहुंच गई। इसके कुछ समय बाद खालिस्तानी मौके से भाग खड़े हुए।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक 30-40 खालिस्तानी समर्थक भारतीय उच्चायोग के सामने आकर नारेबाजी करने लगे। करीब 12.30 से लेकर 2.30 बजे तक वो वहां मौजूद रहे। इस दौरान भारतीय उच्चायोग के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
#WATCH | Faces of Indian High Commissioner to UK and Consul General were seen in the posters carried by protesters. pic.twitter.com/zAFxNkQEmi — ANI (@ANI) July 8, 2023
मार्च में हो चूका है हमला
इससे पहले 19 मार्च को खालिस्तानी समर्थकों लंदन में भारतीय उच्चायोग पर धावा बोल दिया था। खालिस्तानियों ने उच्चायोग की बालकनी पर चढ़कर तिरंगे को नीचे खींच लिया था। इसके बाद भारत ने अपने उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर ब्रिटिश सरकार के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया था और परिसर में समुचित सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर सवाल उठाया था। वहीं, ब्रिटिश सरकार ने बाद में इस हमले को “अपमानजनक” और “पूरी तरह से अस्वीकार्य” करार दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
देश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूं… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
Explainer: मोसाद का एजेंट निकला ईरान का राष्ट्रपति! तख्तापलट की थी साजिश, कैसे फेल हुआ इजरायल का मास्टरप्लान?
ओमान जहाज हमले में पुणे के मरीन इंजीनियर हेरंब करमरकर की मौत, रोते हुए ससुर बोले- बस बेटे का शव लौटा दो सरकार
अमेरिका में भी भारतीय दूतावास के पास बढ़ाई गई सुरक्षा
दूसरी ओर अमेरिका के वाशिंगटन डीसी और सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 8 जुलाई को प्रस्तावित खालिस्तान समर्थक रैली के मद्देनजर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू भी वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास पहुंचे। उन्होंने दूतावास परिसर, एनेक्सी का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
ज्ञात हो कि 2 जुलाई को सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास को खालिस्तान कट्टरपंथियों के एक समूह ने आग लगा दी थी। जिसके बाद अमेरिकी विदेश विभाग ने हिंसा की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की थी।
30 40 khalistani supporters again gathered in front of the indian high commission in london ran away as soon as the police arrived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fridge Storage: फ्रिज में रखते ही क्यों सूख जाते हैं नींबू? जानिए वो आसान ट्रिक, जिससे हफ्तों तक रहेंगे रसीले
Jul 15, 2026 | 09:27 PMमहाराष्ट्र को कौशल संपन्न बनाने की तैयारी, स्किल फर्स्ट पैटर्न के जरिए प्रशिक्षण, उद्योग और रोजगार को मिला मंच
Jul 15, 2026 | 09:25 PM‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर JPC की लखनऊ बैठक संपन्न, विशेषज्ञों और शिक्षाविदों से समिति ने मांगे अहम सुझाव
Jul 15, 2026 | 09:20 PMBihar Crime: सीतामढ़ी पुलिस ने पकड़े दो संदिग्ध, व्हाट्सएप चैट और विदेशी नंबरों से पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
Jul 15, 2026 | 09:19 PMअफगानिस्तान के बाद इराक से भी निकलेगी US आर्मी…30 सितंबर तक छोड़ेगी बगदाद, ट्रंप ने अचानक क्यों लिया फैसला?
Jul 15, 2026 | 09:16 PM24 जुलाई को लॉन्च होगी नई Maruti Brezza, टर्बो इंजन, नए फीचर्स और दमदार लुक से बढ़ाएगी SUV सेगमेंट की टेंशन
Jul 15, 2026 | 09:10 PMकर्जमाफी पर सीएम फडणवीस का सम्मान, रवींद्र चव्हाण बोले- संकट में किसानों के साथ खड़ी है सरकार
Jul 15, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM
माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM













