Israel Hamas War: इजराइल ने मध्य गाजा की मस्जिद पर किया हवाई हमला, 18 लोगों की मौत

गाजा में इजराइली हमला जारी है। अब इजराइली सेना ने मध्य गाजा के एक मस्जिद पर हवाई हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। इजाइली लड़ाकों ने यहां रविवार तड़के हमला कर दिया। हमले की जानकारी फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने दी।
Israel Hamas War: गाजा में जारी है इजरायली हमला, 20 लोगों की मौत
Israel Hamas War
Published on
Updated on

देर अल-बला: गाजा में इजराइली हमला जारी है। अब इजराइली सेना ने मध्य गाजा के एक मस्जिद पर हवाई हमला कर दिया। इस हमले में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। इजाइली लड़ाकों ने यहां रविवार तड़के हमला कर दिया। हमले की जानकारी फलस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने दी।

अल-अक्सा शहीद अस्पताल ने एक बयान में बताया कि देर अल-बला शहर में स्थित अस्पताल के मस्जिद मस्जिद में शरण लेने वाले विस्थापित लोगों पर हमला किया गया। न्यूज एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस' के एक पत्रकार ने अस्पताल के मुर्दाघर में शवों की गिनती की।

अस्पताल के रिकॉर्ड से पता चलता है कि मृतकों में सभी पुरुष थे। जबकि दो पुरुष गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हालांकि इजराइली सेना ने की ओर से अभी मस्जिद पर हमले के बारे में कोई बयान नहीं आया है।

42 हजार फिलिस्तीनियों की मौत

फलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन ताजा हमलों से गाजा में फलस्तीनियों की मृतक संख्या अब कुल 42000 के करीब पहुंच गई है। हालांकि मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि इनमें से कितने आम नागरिक और आतंकवादी हैं, लेकिन मरने वालों में कई महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

जंग की वजह

बता दें कि हमास और इजराइल के बीच पिछले एक साल से जंग चल रहा है। पिछले साल 7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला कर दिया था। ये हमास का इजरायल पर इतिहास का सबसे बड़ा आतंकी हमला हुआ था। हमास आतंकियों की ओर से हुए इस हमले में कुछ ही घंटों में 1200 से ज्यादा इजरायली मारे गए थे। जबकि 200 से ज्यादा लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com