

किंशासा: मध्य अफ्रीकी देश कांगो में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। कांगो की किवु झील में एक नाव पलटने से 78 लोगों की मौत हो गई।अधिकारियों के मुताबिक, बढ़ने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। दक्षिण किवु प्रांत के गवर्नर जीन जैक्स पुरुसी ने बताया कि नाव पर 278 लोग सवार थे, जिसमें कम से कम 78 लोगों की मौत हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नाव पर क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। देश के पूर्वी हिस्से में किटुकू बंदरगाह पहुंचने ही वाली थी कि डूब गई। गंतव्य से कुछ मीटर की दूरी पर नाव डूबी। नाव को अपने इसी बंदरगाह पर पहुंचना था, लेकिन पहुंचने से कुछ सौ मीटर पहले ही नाव डूब गई।
हादसे का शिकार हुई नाव उत्तर किवु प्रांत के गोमा जा रही थी। गोमा के किनारे पहुंचने पर नाव हादसे का शिकार हो गई और डूब गई। सोशल मीडिया परभी इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव पहले एक तरफ झुकी हुई दिखाई देती है, फिर डूब जाती है।
सोशल मीडिया पर सामने आया वीडियो
हादसे का शिकार हुई नाव दक्षिण किवु प्रांत के मिनोवा से उत्तर किवु प्रांत के गोमा जा रही थी। गोमा के किनारे पहुंचने पर नाव हादसे का शिकार हो गई और डूब गई। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नाव पहले एक तरफ झुकती है फिर डूब जाती है।
पहले भी हो चुका है हादसा
हालांकि यह पहली बार नहीं है कि ऐसी हादसा हुई है। इसके पहले जून में कांगो की राजधानी किंशासा के पास एक नाव डूब गई थी, जिसमें 80 यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं जनवरी में माई-नडोम्बे झील में नाव डूब गई थी, इसमें 22 लोगों की मौत हो गई थी। कांगो में ऐसी घटनाएं आम हो चली हैं। यहां नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों को और सामानों को भरा जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यात्रियों को लाइफ जैकेट भी नहीं दी जाती और जब लहर उठती है तो नाव पलट जाती है। ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन करना भी मुश्किल होता है।
कैसे हुआ हादसा
हादसे में सुरक्षित बचने वाले एक व्यक्ति ने आंखों देखा हाल बताते हुए कहाकि नाव में क्षमता से ज्यादा सामान था। पहले पानी शांत था, लेकिन बाद में लहरें उठने लगीं। जिसमें नाव पलट गई और डूब गई। लहरें चलने पर नाव पर ऊपर सवार लोग पानी में कूदने लगे और फिर धीरे-धीरे पूरी बोट डूब गई। एक अधिकारी ने बताया कि मौत का सही आंकड़ा पता नहीं लगाया जा सका है। सही आंकड़ा पता करने में कम से कम तीन दिन लग सकते हैं।