-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- West Bengal »
- Punished For Being A Hindu Nisha Chatterjee Big Allegation On Humayun Kabir Decision
‘हिंदू होने की सजा मिली, मेरा टिकट काट दिया’, हुमायूं कबीर के फैसले पर निशा चटर्जी का बड़ा आरोप
- Written By: मनोज आर्या
Humayun Kabir: हुमायूं कबीर ने सोमवार को अपनी नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी लॉन्च की थी और उसी दिन निशा चटर्जी को 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए कोलकाता की बालीगंज सीट से उम्मीदवार घोषित किया था।

निशा चटर्जी, (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Nisha Chatterjee Allegation On Humayun Kabir: पश्चिम बंगाल में आगामी 2026 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले शुरू हुई जनता उन्नयन पार्टी (JUP) में बड़ा विवाद सामने आया है। पार्टी की लॉन्चिंग के महज 24 घंटे के भीतर हुमायूं कबीर ने अपनी ही पार्टी की घोषित उम्मीदवार निशा चटर्जी का टिकट वापस ले लिया है। इसके बाद निशा चटर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें सिर्फ हिंदू होने की वजह से निशाना बनाया गया है।
हुमायूं कबीर उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया था। इस पूरे घटनाक्रम पर सियासत गरमाई तो टीएमसी ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।
पहले निशा चटर्जी को टिकट, फिर रद्द
टीएमसी से बाहर निकाले जाने के बाद हुमायूं ने अपनी नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी की घोषणा कर दिया और बंगाल चुनाव में पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने का ऐलान किया। हुमायूं ने निशा चटर्जी को टिकट देने का ऐलान भी किया था। लेकिन बाद में अपने फैसले से पीछे हट गए और टिकट रद्द कर दिया। अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कारोबारी निशा चटर्जी ने जनता उन्नयन पार्टी और उसके प्रमुख हुमायूं कबीर पर तीखा हमला बोला है। निशा का कहना है कि पार्टी की ओर से उन्हें जानबूझकर उम्मीदवार सूची से हटाया गया और इसके पीछे असली वजह उनका हिंदू होना है।
सम्बंधित ख़बरें
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, स्काईडाइविंग स्कूल का प्लेन क्रैश; पायलट समेत 11 लोगों की मौत
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
‘पाल-पोसकर बड़ा किया, अब वही भांजी…’, दतिया के अतुल दीक्षित ने किस पर लगाया फंसाने आरोप? जानिए पूरा सच
ममता के करीबियों को चुन-चुनकर बनाया जा रहा निशाना, BJP पर कुणाल घोष का बड़ा आरोप; बोले- बागियों पर सरकार खामोश
हुमायूं कबीर ने सोमवार को अपनी नई पार्टी जनता उन्नयन पार्टी लॉन्च की थी और उसी दिन निशा चटर्जी को 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए कोलकाता की प्रतिष्ठित बालीगंज सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया था। लेकिन 24 घंटे के भीतर ही पार्टी नेतृत्व ने यह फैसला पलट दिया।
किस वजह से रद्द हुई उम्मीदवारी?
हुमायूं कबीर ने निशा चटर्जी की उम्मीदवारी रद्द करने के पीछे उनके कुछ सोशल मीडिया वीडियो का हवाला दिया। पार्टी का दावा है कि वायरल रील्स बंगाल विधानसभा जैसी ‘पवित्र संस्था’ के अनुरूप नहीं हैं। हालांकि, निशा चटर्जी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पार्टी नेतृत्व को चुनौती दी कि अगर कोई वीडियो अश्लील है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पार्टी को उनके सोशल मीडिया कंटेंट से आपत्ति थी तो उम्मीदवार घोषित करने से पहले उनके बैकग्राउंड की जांच क्यों नहीं की गई।
ये भी पढ़ें: जिसका डर था वही हुआ…हुमायूं कबीर ने कर दिया वही काम, जिससे बंगाल में ‘दीदी’ हो जाएंगी धड़ाम!
चरित्र हनन की साजिश का आरोप
निशा चटर्जी ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ चरित्र हनन की साजिश रची जा रही है और सोशल मीडिया के बहाने उन्हें सामाजिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सेक्युलर छवि सिर्फ दिखावा है और असल में उन्हें धार्मिक पहचान के आधार पर टारगेट किया गया। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि वो पहले बाबरी मस्जिद को लेकर पार्टी के रुख का समर्थन कर चुकी हैं, इसके बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया।
Punished for being a hindu nisha chatterjee big allegation on humayun kabir decision
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तेलंगाना में जल्द खिलेगा कमल, ‘डबल इंजन सरकार’ का लक्ष्य: भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Jun 28, 2026 | 10:50 PM‘द अलायंस’ में आमने-सामने आए गौहर खान के पति जैद दरबार और एक्स बॉयफ्रेंड कुशाल टंडन, गले मिलकर खत्म की अटकलें
Jun 28, 2026 | 10:46 PMIND vs IRE: वर्ल्ड चैम्पियन टीम इंडिया का आयरलैंड में हुआ ‘द एंड’! इतिहास में पहली बार 0-2 से शर्मनाक हार
Jun 28, 2026 | 10:30 PMViral Video: ट्रेन में महिला ने सीट के नीचे फेंका कूड़ा, वहीं धो लिए हाथ; वीडियो देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 10:26 PMआमने से दक्षिण मुंबई सिर्फ 1 घंटे में,16.69 Km लिंक रोड को मिली नई दिशा, MSRDC ने राज्य सरकार को भेजा प्रस्ताव
Jun 28, 2026 | 10:17 PMIMD Mumbai: थमेगी मुंबई की रफ्तार! अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
Jun 28, 2026 | 09:51 PM‘हैवान’ में खतरनाक नेगेटिव किरदार निभाएंगे अक्षय कुमार, सैफ अली खान बोले- इस बार सब कुछ अलग होगा
Jun 28, 2026 | 09:46 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














