- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Yogi Adityanath Police Gave Vip Treatment To Shivam Who Ran Over People With His Lamborghini His Name Is Missing From The Fir What Do The Officers Say
यूपी पुलिस ने लैंबॉर्गिनी से लोगों को रौंदने वाले शिवम को दिया VIP ट्रीटमेंट! FIR से नाम गायब, क्या बोले अफसर?
Kanpur Lamborghini Accident : यूपी में लैंबोर्गिनी से लोगों को कुचलने वाले शिवम को पुलिस थाने में वीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगा है। हादसे का वीडियो होने के बावजूद एफआईआर से आरोपी का नाम गायब है।
- Written By: रंजन कुमार

कानपुर में इसी कार ने कई लोगों को कुचला। इमेज-सोशल मीडिया
Kanpur Lamborghini Accident Latest News : उत्तर प्रदेश में कानपुर की सड़क पर रफ्तार और रसूख का जो नजारा दिखा, उसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार दोपहर 3:15 बजे रेव-3 मॉल के पास अनियंत्रित लैंबॉर्गिनी कार ने जो तबाही मचाई, वह फिल्मी सीन से कम खौफनाक नहीं थी। मगर, इस घटना से ज्यादा विचलित करने वाली बात वह वीआईपी ट्रीटमेंट है, जो आरोपी को थाने में नसीब हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा अपनी करोड़ों की लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो को सड़क पर दौड़ा रहा था। अचानक कार बेकाबू हुई और उसने सबसे पहले एक ऑटो को टक्कर मारी। इसके बाद कार सड़क पर खड़ी रॉयल एनफील्ड बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रॉयल एनफील्ड पर सवार तौफीक अहमद हवा में उछल गया। कार बाइक के अगले पहिये को कुचलते हुए काफी दूर तक घसीटती ले गई। अंत में एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी। तौफीक अहमद के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर आया है।
थाने में रसूख का पहरा
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शिवम मिश्रा के कार के शीशे तोड़ दिए, लेकिन असली ड्रामा थाने में शुरू हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा कि पुलिस खुद तत्परता दिखाते हुए आरोपी की लग्जरी कार पर कवर डलवा रही है। हद तो तब हो गई, जब आरोपी के निजी बाउंसर थाने के भीतर खड़े होकर कार की रखवाली करने लगे। आरोप है कि इन बाउंसरों ने पुलिस की मौजूदगी में ही पीड़ित परिवार के साथ अभद्रता की और उन्हें धमकाया।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
पत्नी के अफेयर के शक में हैवान बना पति, प्राइवेट पार्ट को तेजाब डालकर जलाया, 15 दिनों तक दी तालीबानी सजा
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
क्या लगता है? पुलिस अज्ञात की जगह शिवम मिश्र का नाम भरेगी या किसी बाउंसर का? वैसे अगर करोड़पति के लड़के का नाम लिख भी दिया, तो कार्यवाही क्या होगी? ट्रैफिक नियम सिखाए जाएंगे? सड़के चौड़ी करवाई जाएगी?
कानपुर में ट्रैफिक सिग्नल बहाल जरिए जाएंगे? सवाल बहुत हैं, जवाब मिलेगा कानपुर… pic.twitter.com/zh2csgUnzD — Kanpur’s Need (@kanpursneed) February 9, 2026
यह भी पढ़ें : मुंबई की सड़कों पर लैंबॉर्गिनी का कहर! कोस्टल रोड हुई क्रैश, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
दिनांक 08.02.2026 को थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत हुई सड़क दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह दुर्घटना लैम्बोर्गिनी कार से हुई है। उक्त वाहन ने खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल वाहन के नीचे आ गई।
मोटरसाइकिल तौफीक नामक व्यक्ति की थी, दुर्घटना… pic.twitter.com/XFggYlfJjW — POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) February 9, 2026
#WATCH | Lamborghini accident in Kanpur, UP | Shailesh Kumar Pandey, Investigating Officer says, “We have come here to speak to Shivam Mishra, but we are not able to meet him. We have been sent here to find Shivam Mishra. If we find him here, we will take him along with us.” https://t.co/ZoLrAPy5ek pic.twitter.com/FKAxE2vWql — ANI (@ANI) February 9, 2026
गायब नाम और पुलिस की सफाई
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि एक वीडियो में आरोपी शिवम मिश्रा साफ तौर पर कार से निकलता दिख रहा है, लेकिन चर्चा है कि एफआईआर में उसका नाम नहीं है। वैसे, कानपुर डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। सवाल उठता है कि क्या कानून की देवी की आंखों पर बंधी पट्टी रसूखदारों के सामने और ज्यादा घनी हो जाती है? घायलों के परिवार न्याय के लिए गुहार लगा रहे हैं। वहीं, सिस्टम आरोपी की धमक को ढंकने में जुटा नजर आ रहा है।
Yogi adityanath police gave vip treatment to shivam who ran over people with his lamborghini his name is missing from the fir what do the officers say
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रॉबर्ट वाड्रा ने बिना शर्त वापस ली याचिका, बदली रणनीति या ED का खौफ? अब आगे क्या?
May 18, 2026 | 02:40 PMनागपुर हाई कोर्ट का मनपा को बड़ा झटका, फीस विवाद पर मनपा को राहत नहीं; मध्यस्थ बदलने की मांग खारिज
May 18, 2026 | 02:39 PMनांदेड़ कोचिंग सेंटर का अजीब कारनामा; नीट का रिजल्ट आने से पहले ही घोषित कर दिए छात्रा के 180 में से 180 अंक
May 18, 2026 | 02:35 PMनसरापुर दुष्कर्म-हत्या केस में 15 दिन में चार्जशीट, पुलिस ने पेश किए 1100 पन्नों के सबूत
May 18, 2026 | 02:26 PMनागपुर में अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पुलिस-राजस्व विभाग अलर्ट; बावनकुले ने दिए कड़े कार्रवाई के आदेश
May 18, 2026 | 02:26 PMBSNL का 599 वाला प्लान मचा रहा धूम, 70 दिन तक नहीं पड़ेगी रिचार्ज की जरूरत, मिलेगा 210GB Data
May 18, 2026 | 02:24 PMहुस्न ऐसा कि कोई शक न करे, लेकिन नाम सुनते ही कांप उठती थी दुनिया; कौन हैं वो 5 सबसे खतरनाक महिला आतंकी
May 18, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM












