-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- New Rules Tighten The Governments Grip On Facebook Instagram And Ott Platforms
अब सोशल मीडिया पर मनमानी नहीं! नए नियमों से Facebook-Instagram और OTT पर कसा सरकार का शिकंजा
- Written By: सिमरन सिंह
Social Media Rules India: केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता, गलत सूचना और साइबर अपराधों को रोकने के लिए सख्त जवाबदेही लागू कर दी है।

Social Media में बदलाव। (सौ. Freepik)
Digital Safety India: केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लीलता, गलत सूचना और साइबर अपराधों को रोकने के लिए सख्त जवाबदेही लागू कर दी है। सरकार का स्पष्ट फोकस एक सुरक्षित, भरोसेमंद और जवाबदेह इंटरनेट बनाने पर है, खासतौर पर महिलाओं और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए। आईटी अधिनियम 2000, आईटी नियम 2021 और भारतीय न्याय संहिता के तहत अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कानूनी शिकंजा और कस दिया गया है। सरकार ने साफ संकेत दिए हैं कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Open और Safe Internet सरकार की प्राथमिकता
सरकार का कहना है कि उसकी नीतियों का उद्देश्य भारत में एक ओपन, सेफ और ट्रस्टेड इंटरनेट इकोसिस्टम तैयार करना है। इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर किसी भी तरह का गैरकानूनी, अश्लील या भ्रामक कंटेंट प्रसारित न हो। महिलाओं और बच्चों को डिजिटल स्पेस में होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कानूनी और प्रशासनिक दोनों स्तर पर सख्त कदम उठाए गए हैं।
IT Act 2000 और IT Rules 2021 से सख्त निगरानी
आईटी एक्ट 2000 और आईटी रूल्स 2021 के तहत सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। इन कानूनों में अश्लील कंटेंट, प्राइवेसी उल्लंघन और साइबर अपराधों के लिए सजा का प्रावधान है। पुलिस और जांच एजेंसियों को जांच, तलाशी और गिरफ्तारी तक के अधिकार दिए गए हैं, जिससे ऑनलाइन अपराधों पर तेजी से कार्रवाई हो सके।
सम्बंधित ख़बरें
Screen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
Premanand Ji Maharaj: सुबह उठते ही फोन नहीं, पहले करें इन संतों का स्मरण; प्रेमानंद जी महाराज ने बताई इसकी वजह
नवभारत संपादकीय: माफी या संदेश? पीएम के बयान पर विपक्ष ने उठाए सवाल
नीट पेपर लीक प्रदर्शन पर पीएम मोदी के बयान के बाद सियासत तेज, अभिजीत दीपके ने एफआईआर वापसी पर उठाए सवाल
तय समय में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
आईटी नियम 2021 के अनुसार, कोर्ट या सरकार के आदेश पर अवैध कंटेंट को तय समयसीमा में हटाना अब अनिवार्य है। प्राइवेसी उल्लंघन, फर्जी पहचान या नग्नता से जुड़े कंटेंट को 24 घंटे के भीतर हटाना होगा। हर डिजिटल प्लेटफॉर्म को Grievance Officer नियुक्त करना जरूरी है, जो 72 घंटे के भीतर शिकायत का समाधान करेगा। समाधान न होने पर यूजर Grievance Appellate Committee में अपील कर सकता है।
Facebook, Instagram और X पर अतिरिक्त जिम्मेदारी
जिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के भारत में 50 लाख से ज्यादा यूजर्स हैं, उन्हें Significant Social Media Intermediary माना गया है। ऐसे प्लेटफॉर्म्स को भारत में लोकल अफसर नियुक्त करना, नियमित compliance report जारी करना और जांच एजेंसियों को सहयोग देना होगा। गंभीर मामलों में मैसेज भेजने वाले की पहचान ट्रेस करने में भी मदद करनी होगी।
ये भी पढ़े: भारत बनेगा वैश्विक AI विमर्श का केंद्र, ग्लोबल साउथ को मिलेगा बड़ा मंच
OTT Platforms पर भी सख्ती
आईटी नियम 2021 के Part-III के तहत OTT प्लेटफॉर्म्स पर Code of Ethics लागू किया गया है। कानून के खिलाफ कंटेंट दिखाने पर प्लेटफॉर्म को भारत में ब्लॉक किया जा सकता है। सरकार अब तक 43 OTT प्लेटफॉर्म्स को अश्लील कंटेंट के आरोप में ब्लॉक कर चुकी है, जिससे साफ है कि इस सेक्टर पर भी निगरानी लगातार बढ़ रही है।
New rules tighten the governments grip on facebook instagram and ott platforms
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
Aug 04, 2026 | 09:27 PM‘इस्तीफे का पैंतरा अब नहीं चलेगा!’ सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei की राष्ट्रपति मसूद को दी चेतावनी
Aug 04, 2026 | 09:24 PMछात्र नेता से सांसद का चुनाव लड़ने तक, जानें कौन हैं देवेंद्र नाथ महतो; क्यों हो रही सोनम वांगचुक से तुलना?
Aug 04, 2026 | 09:23 PMमहाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
Aug 04, 2026 | 09:20 PMदेश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
Aug 04, 2026 | 09:13 PMJPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
Aug 04, 2026 | 09:10 PMदतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा का बड़ा एक्शन, जिले की कार्यकारिणी भंग; हेमंत खंडेलवाल की बड़ी कार्रवाई
Aug 04, 2026 | 09:09 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














