Rss 100 Years Celebration 2026 Rupali Ganguly At Event Share Photos On Social Media
RSS शताब्दी समारोह में शामिल होकर भावुक हुईं रुपाली गांगुली, संघ की विचारधारा को बताया प्रेरणा
RSS 100 Years Celebration: आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर मुंबई में समारोह हुआ। जिसमें रुपाली गांगुली समेत कई बॉलीवुड स्टार्स भी हुए शामिल। इसकी तस्वीरें अब एक्ट्रेस ने शेयर की है।
Rupali Ganguly RSS Event: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर के विभिन्न राज्यों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में रविवार को मुंबई में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।
टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली, जो सीरियल अनुपमा के लिए फेमस हैं, भी इस समारोह में शामिल हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी कुछ फोटोज साझा कीं, जिनमें वे संघ-चालक मोहन भागवत के साथ दिखाई दे रही हैं। रुपाली ने लिखा, “संघचालक मोहन भागवत की उपस्थिति में रहना और उनसे संवाद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है। संघ परिवार के सदस्यों से मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई।”
इस समारोह में शिल्पा शेट्टी भी नजर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज साझा करते हुए कहा, “इस शताब्दी वर्ष पर हार्दिक बधाई। मैं मोहन भागवत की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। उनके राष्ट्र सेवा के विचार और समर्पण मुझे प्रेरित करते हैं। मैं देश की सेवा में और मन लगाकर योगदान देना चाहती हूं। मेरा मानना है कि सभी को उनके जैसे विचार रखना चाहिए।”
समारोह में इसके अलावा विक्की कौशल, रवि दुबे और करण जौहर समेत कई अन्य बॉलीवुड स्टार्स भी उपस्थित थे। करण जौहर ने मीडिया से बातचीत में कहा, “आरएसएस के शताब्दी समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत आनंद आया। मोहन भागवत के विचार और आदर्श सुनना प्रेरणादायक था। बॉलीवुड हस्तियों को इतना समय देने के लिए हम उनके आभारी हैं।”
समारोह में मोहन भागवत के विचार सेलेब्स को किए प्रभावित
समारोह में मोहन भागवत के विचारों और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा ने उपस्थित सभी सेलिब्रिटीज को प्रभावित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा, राष्ट्रभक्ति और संघ की उपलब्धियों को देशभर में साझा करना था।
आरएसएस शताब्दी समारोह ने न केवल बॉलीवुड और टीवी सितारों को प्रेरित किया, बल्कि आम जनता और युवाओं के बीच राष्ट्रीय सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। रुपाली गांगुली, शिल्पा शेट्टी और अन्य स्टार्स ने इस मौके को अपने लिए गर्व और सीखने का अनुभव बताया।
Rss 100 years celebration 2026 rupali ganguly at event share photos on social media