रशिया के कामचटका में 130 साल बाद कहर बनकर बरसी बर्फ, वीडियो देख लोगों के उड़े होश

Russia Snowstorm Viral Video : रशिया के कामचटका शहर में 130 साल बाद हुई भीषण बर्फबारी ने हालात को डरावना बना दिया है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Record-breaking snowfall in Russia’s Kamchatka has triggered emergency conditions and widespread panic.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Russia Kamchatka Snowfall : रशिया का कामचटका शहर इन दिनों पूरी दुनिया की नजरों में है, लेकिन वजह किसी खूबसूरत नजारे की नहीं बल्कि जानलेवा बर्फबारी की है। यहां हो रही भारी बर्फबारी ने हालात इतने भयावह बना दिए हैं कि प्रशासन को इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छत से बर्फ गिरने की वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई इलाकों में जनजीवन पूरी तरह ठप हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो इस प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को साफ तौर पर दिखा रहे हैं।

जानलेवा बर्फबारी का वीडियो हो रहा वायरल

बताया जा रहा है कि कामचटका में इस स्तर की बर्फबारी करीब 130 साल बाद दर्ज की गई है। हालात ऐसे हैं कि ऊंची इमारतों की चौथी मंजिल तक बर्फ जम चुकी है। सड़कों, गाड़ियों और घरों की छतों पर मोटी बर्फ की परत दिखाई दे रही है।

प्रशासन लगातार लोगों को चेतावनी दे रहा है कि वे बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें, क्योंकि छतों से गिरती बर्फ किसी भी वक्त जानलेवा साबित हो सकती है। रेस्क्यू टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं और बर्फ हटाने का काम लगातार जारी है।

वीडियो देख लोगों के उड़े होश

वायरल वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि भारी बर्फ के बीच बच्चे स्लाइड करते और खेलते नजर आ रहे हैं, जो इस आपदा के बीच एक अजीब विरोधाभास पेश करता है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी अधिक बर्फ के बीच लापरवाही खतरनाक हो सकती है। सोशल मीडिया पर लोग इन वीडियो को देखकर हैरान हैं।

कुछ यूजर्स इसे प्रकृति की चेतावनी मान रहे हैं, तो कुछ लोगों का दावा है कि इतने डरावने दृश्य किसी एआई जनरेटेड वीडियो जैसे लगते हैं।कामचटका के ये वीडियो खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा डराने वाले हैं, जो मैदानी इलाकों में रहते हैं और इतनी भीषण बर्फबारी की कल्पना भी नहीं कर सकते। फिलहाल प्रशासन लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com