
पुलिस दरोगा ने रेस्टोरेंट में मचाया हंगामा (फोटो- सोशल मीडिया)
Restaurant Daroga Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो ने तहलका मचा दिया है, जिसने इंटरनेट पर एक नई बहस छेड़ दी है। यह वीडियो किसी रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है, जहां सब कुछ सामान्य चल रहा था। एक मेज पर एक लड़का और लड़की बैठे थे, तभी अचानक यह शांत पल तनाव और हंगामे में बदल गया। वीडियो में वर्दी पहने एक दारोगा को इन दोनों से बदसलूकी करते देखा जा सकता है। यह पूरा सीन, जिसमें दारोगा का रिएक्शन, लड़के का जवाब और लड़की का बीच में बोलना शामिल है, अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट के अंदर एक युवक और युवती शांति से बैठे हैं। उनके टेबल पर खाने-पीने का सामान भी रखा है। माहौल बिल्कुल सामान्य लग रहा है, लेकिन तभी कुछ पुलिसकर्मी अंदर आते हैं। उनके साथ एक दारोगा भी होता है। कैमरे में कैद हुए सीन के मुताबिक, दारोगा सीधे उस टेबल के पास जाता है जहां लड़का-लड़की बैठे थे और उनसे सवाल-जवाब करना शुरू कर देता है।
भाई बहन रेस्टोरेंट में बैठे हुए दरोगा जी वाला पार्ट-2 वीडियो ये रहा बहन ने रिकॉर्ड किया था https://t.co/CnFlTKWikK pic.twitter.com/2KhQpcNOAA — Ranjan Singh 🇮🇳 (@RanjanSinghh_) October 28, 2025
वीडियो में दारोगा को लड़के से यह पूछते हुए सुना जा सकता है, “ये लड़की कौन है तुम्हारे साथ?” इस पर लड़का थोड़ा असहज होकर जवाब देता है, “सर, बहन है मेरी।” हैरानी की बात यह है कि दारोगा यह जवाब सुनकर शांत होने के बजाय नाराज हो जाता है। वह लड़के से सवाल करता है, “बहन शब्द पर इतना जोर क्यों दे रहा है?” लड़का जब कुछ कहने की कोशिश करता है, तो दारोगा उसे बीच में ही टोक देता है और ऊंची आवाज में डांटने लगता है।
मामला यहीं नहीं रुका। जब साथ बैठी लड़की बीच में बोलती है और अपने बचाव में कुछ कहना चाहती है, तो दारोगा का गुस्सा और बढ़ जाता है। वह उस पर भी चिल्लाने लगता है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि माहौल अचानक गरमा जाता है और रेस्टोरेंट में मौजूद दूसरे लोग भी यह पूरा दृश्य देख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: शराब की ऐसी तलब! सिर पर पट्टी, हाथ में यूरिन बैग… अस्पताल से सीधे ठेके पहुंचा मरीज, VIDEO वायरल
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। लोग हैरान हैं और कह रहे हैं कि “क्या ऐसे ही जनता से पेश आता है पुलिस वाला?” एक यूजर ने लिखा, “इस पुलिस वाले पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “लगता है तमीज नहीं सीखी इस दारोगा ने घर वालों से” वहीं एक और यूजर ने मांग की कि, “इस पुलिस वाले को सस्पेंड कर देना चाहिए।”
(नोट- यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनाई गई है नवभारत इस खबर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)






