-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Automobile »
- Nissan Invests 100 Million Dollar To Make India Its Export Hub
निसान ने भारत के लिए तैयार किया मास्टरप्लान, एक्सपोर्ट सेंटर बनाने के लिए जल्द करेगी निवेश
- Written By: अपूर्वा नायक
निसान इंडिया के ऑपरेटिंग सेगमेंट के अध्यक्ष फ्रैंक टोरेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, “ कंपनी ने पहले से घोषित 60 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर का निवेश नई मैग्नाइट के विकास में किया गया है। इसका मतलब है कि निसान भारत में बड़ी प्रतिबद्धता दिखा रही है।”

निसान मैग्नाइट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : जापान की टॉप मोटर मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी निसान ने भारत में अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए एक बड़ी राशि का निवेश किया है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि कॉम्पैक्ट सेगमेंट में स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन यानी एसयूवी मैग्नाइट का एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए कंपनी ने भारत में निर्यात केंद्र बनाने के लिए 10 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त निवेश करने की तैयारी कर ली है।
निसान ने शुक्रवार को कहा कि यह इंवेस्टमेंट नए उत्पादों के विकास और देश में एक्सट्रा सेल्स बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए निर्धारित 60 करोड़ डॉलर के निवेश से अलग है। कंपनी का लक्ष्य 2026 तक लोकल सेल्स को तिगुना करते हुए एक लाख यूनिट करना और इंवेस्टमेंट को भी इतनी ही संख्या तक पहुंचाना है। निसान इंडिया के ऑपरेटिंग सेगमेंट के अध्यक्ष फ्रैंक टोरेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा, “पहले से घोषित 60 करोड़ डॉलर के अतिरिक्त 10 करोड़ डॉलर का निवेश नई मैग्नाइट के विकास में किया गया है। इसका मतलब है कि निसान भारत में बड़ी प्रतिबद्धता दिखा रही है।”
ये भी पढ़ें :- नवरात्रि पर खरीदें ये कम कीमत वाली बाइक, कीमत कम लेकिन शानदार हैं फीचर्स
सम्बंधित ख़बरें
उद्योग क्षेत्र को नई दिशा: सीआईआई महाराष्ट्र परिषद में दीपक गर्ग अध्यक्ष, आरती कुचिभटला बनी उपाध्यक्ष
भारत बना मैन्यूफैक्चरिंग किंग, चीन और वियतनाम को पछाड़ कर रहा अव्वल
Manufacturing Sector : भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की लगी लॉटरी, मार्च के महीने में ग्रोथ रेट 8 महीनों के उच्चतम स्तर के पार
Dabur India : डाबर इंडिया की मध्यप्रदेश को सौगात, 550 करोड़ रुपये के निवेश की प्लानिंग
एक्सपोर्ट का ग्लोबल सेंटर
उन्होंने कहा कि इस निवेश के साथ मोटर मैन्यूफैक्चरिंग मैग्नाइट का बाएं हाथ से ड्राइव किया जाने वाला वर्जन विकसित कर रही है। टोरेस ने कहा, “इससे हमें मौजूदा 20 बाजारों के अलावा 65 बाजारों में एक्सपोर्ट करने का मौका मिल रहा है। यह इस बात का साफ प्रमाण है कि भारत निसान के लिए एक्सपोर्ट का ग्लोबल सेंटर है।”
2026 तक बढ़ेगी इलेक्ट्रिक कारों की मांग
निसान मोटर इंडिया ने शुक्रवार को अपने एसयूवी मॉडल मैग्नाइट का न्यू वर्जन लॉन्च किया है। इस कार का लॉन्चिंग प्राइस 5.99 लाख रुपये रखा गया है। कंपनी आने वाले 30 महीनों में 5 मॉडल लॉन्च करने की भी योजना बना रही है। कंपनी की योजना मीडियम साइज की दो एसयूवी (एक पांच-सीटर और एक सात-सीटर) और एक इलेक्ट्रिक एसयूवी को ब्रॉड मार्केट सेगमेंट में लाने की है। टोरेस ने कहा, “हमारी योजना 2026 के आखिर तक इलेक्ट्रिक एसयूवी लाने की है। हमें लगता है कि उस समय तक इलेक्ट्रिक कारों की मांग बढ़ने लगेगी।”
1 लाख यूनिट हर साल
निसान मोटर इंडिया के प्रबंध निदेशक सौरभ वत्स ने कहा कि कंपनी घरेलू यात्री वाहन बाजार में अपनी हिस्सेदारी मौजूदा 32,000 यूनिट्स से बढ़ाकर करीब एक लाख यूनिट प्रति वर्ष करने की योजना बना रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Nissan invests 100 million dollar to make india its export hub
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMमुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














